इंस्टेंट नूडल खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। लेकिन यह जितना सुविधाजनक होता है उतना ही सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है। यह कई गंभीर बीमारियों के रिस्क को बढ़ाता है जिसमें हार्ट डिजीज भी शामिल है।
इंस्टेंट नूडल्स ना सिर्फ सुविधाजनक होते हैं बल्कि खाने में काफी स्वादिष्ट भी होते हैं। खासतौर पर बच्चों का ये बेहद पसंदीदा फूड होता है। चूंकि यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है इसलिए बड़े भी इसे खूब चाव से खाते हैं। लेकिन सेहत के लिए इंस्टेट नूडल्स कई गंभीर नुकसान होते हैं। ज्यादातर लोगों को सिर्फ ये पता है कि इंस्टेंट नूडल्स पेट के लिए नुकसानदायक होता है क्योंकि यह मैदे से बना होता है। इसके अलावा यह वजन बढ़ाने का भी काम करता है।
डॉ पीयूष मिश्रा, जनरल फिजिशियन एंड इम्यूनाइजेशन ऑफिसर ,नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, नई दिल्ली, के मुताबिक इंस्टेंट नूडल्स के और भी कई नुकसान होते हैं। दअरसल इंस्टेंट नूडल्स पहले से पके होते हैं। आमतौर पर यह फ्लेवरिंग पाउडर या सीजनिंग ऑयल के साथ आते हैं। इसके हाय सोडियम इंग्रेडिएंट्स सैचुरेटेड फैट और लो न्यूट्रिशन वैल्यू के कारण यह काफी अनहेल्दी माना जाता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप हफ्ते में 2 या 3 बार इंस्टेंट नूडल्स खा रहे हैं तो इससे आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आइए जानते हैं इंस्टेंट नूडल्स ज्यादा खाने से सेहत को क्या नुकसान पहुंचता है।
दिल की बीमारी
अगर आप अक्सर इंस्टेंट नूडल्स खाते हैं तो यह आपके हार्ट हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इसमें हाई सोडियम, सैचुरेटेड फैट और लो न्यूट्रिशन कंटेंट की वजह से ब्लड प्रेशर हाई और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इससे इन्फ्लेमेशन भी बढ़ता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है।
हाई ब्लड शुगर
इंस्टेंट नूडल्स में रिफांइड कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इससे शुगर स्पाइक होता है और ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। हाई सोडियम, अनहेल्दी फैट और कम पोषक तत्व इंग्रेडिएंट्स के कारण यह मेटाबॉलिक सिंड्रोम के जोखिम को बढ़ाता है। ज्यादा इंस्टेंट नूडल्स खाने से डायबिटीज होने की संभावना बढ़ती है।
जयपुर में 50 लाख का साइबर फ्रॉड, मोबाइल के जरिये दो लोग हुए शिकार
इम्यूनिटी होगी कमजोर
इस तरह के फूड्स में कोई भी जरूरी विटामिन, प्रोटीन, मिनिरल या फाइबर नहीं होता है। ऐसे में इसे खाने से शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता है। इसे खाने से क्रेविंग भी बढ़ती है और इसे लगातार खाने से इम्युनिटी कमजोर होती है। ऐसे में आपको बीमारियां आसानी से घेर सकती हैं।
पाचन का बिगड़ना
चूंकि इंस्टेंट नूडल्स मैदे से बना होता है और मैदा सेहत के लिए किसी भी लिहाज से सही नहीं होता है। इसमें प्रिजर्वेटिव और अन्य एडिटिव होते हैं जो बेहद हानिकारक हो सकते हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना बढ़ती है जैसे ब्लोटिंग, गैस, अपच आदि। ज्यादा इंस्टेंट नूडल्स खाने से बॉवेल मूवमेंट में भी समस्या हो सकती है।
फर्टिलिटी में समस्या
अधिक मात्रा में इंस्ट्रूमेंट खाने का असर महिलाओं की फर्टिलिटी पर भी पड़ सकता है। इससे कंसीव करने में मुश्किल आ सकती है। यह महिलाओं में हार्मोनल संतुलन को प्रभावित कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को इंस्टेंट नूडल्स के सेवन से बचना चाहिए। इससे होने वाले बच्चे की ग्रोथ में रुकावट आ सकती है।
वजन का बढ़ना
इंस्टेंट नूडल से बॉडी में अनावश्यक फैट बढ़ता है जिससे मोटापे की समस्या होती है। इसमें मौजूद अनहेल्दी फैट और ट्रांस फैट शरीर में चर्बी बढ़ाने का काम करते हैं। यदि भूख लगने पर आप इसे खाते हैं तो कुछ देर के लिए आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा लेकिन पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको जल्दी भूख लग सकती है।




















