Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री बाबाधाम पर नवरात्री की पूर्णाहुति, 1008 कन्याओं के पैर धोेकर किया पूजन, तिलक लगाकर ओढ़ाई चुनरी

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री बाबा धाम पर नवरात्रा महोत्सव 22.09.2025 से 01.10.2025 तक बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में नवरात्रा महोत्सव में श्री बाबाधाम मंदिर प्रांगण में विशेष विद्युत सजावट व आकर्षक रंग बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया गया। नवरात्रा में हर दिन माताजी का विशेष श्रृंगार किया गया। नवरात्रा में प्रतिदिन सुबह आरती के पश्चात 9.15 बजे से हवन, पूजन किया गया।

आज बुधवार को इस नवरात्रा महोत्सव के गरबा नृत्य एवं अंतिम गरबा में भक्तों की जबरदस्त मां के दरबार में नाचने की होड़ लग गयी, माँ के जयकारों के साथ श्रद्धा से नाचते हुये रम गये ऐसा लग रहा था कि माँ स्वयं भक्तों को विशेष आशीर्वाद दे रही हो, इस नवरात्रा में श्री बाबाधाम परिवार का गरबा विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। नवरात्रा के अंतिम दिन सुबह 9.15 बजे से श्री बाबाधाम के आचार्य पण्डित गोविन्द गौतम व अन्य पण्डितों के द्वारा पूर्णाहूति हुई उसके पश्चात आरती हुई। नवरात्रा में हजारों भक्तों ने श्रद्धा व आस्था के साथ हवन, पूजन व महाआरती का लाभ लिया और अपनी-अपनी मनोकामना की मन्नत मांगी।

Advertisement Box

श्री बाबाधाम के मीडिया प्रभारी एवं गरबा प्रभारी राजेश नैनावटी ने बताया कि इसके बाद नवमी के अवसर पर पूर्णाहुति के बाद 1008 कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर, माँ की चुनरी ओढ़ाकर, उन्हें फल भेंट कर, भोजन प्रसादी स्वयं विनीत अग्रवाल के द्वारा करवायी गयी। इस दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल, सांसद कार्यालय प्रभारी प्रेम गर्ग, विधायक अशोक कोठारी, कार्यालय से सुन्दरलाल बंबोड़ा, गजेन्द्र सिंह राठौड़, समाजसेवी श्याम चांडक सहित कई राजनेता, समाजसेवी व धर्मप्रेमियों ने पधार कर माताजी की प्रसादी ग्रहण की। अष्ट धातु की मूर्ति को देखने सैकड़ों भक्तों में होड़ लग गयी हजारों भक्तों ने श्री अष्ट धातु मूर्ति माताजी का फोटु खींचे। सांयकाल 7.15 बजे महाआरती हुई उसके पश्चात् तलवार का झाड़ा लगाया गया। रामनवमी पर विशेष 01.10.2025 बुधवार को सांयकाल 8 बजे से 1068वां सुन्दरकाण्ड पाठ श्री बाबा धाम पुलिस लाईन के आगे श्याम नगर पर किया गया। एक माला में 108 सुन्दरकाण्ड पाठ होते है।

विदेश यात्रा से लौटे गुलशन कुमार विधानी का भीलवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत

यह श्री बाबा धाम का 1068वां सुन्दरकाण्ड पाठ है। श्री बाबा धाम के विधान के अनुसार साप्ताहिक सुन्दरकाण्ड पाठ प्रत्येक शनिवार को होता है, जिसमें प्रत्येक भक्तजन को श्री बालाजी की ज्योत लगवाई गई तथा प्रत्येक भक्तजनों को श्री बालाजी की प्रार्थना लगाकर आरती का अवसर प्रदान किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने आकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की। इस विशेष अवसर पर कई नेतागण, समाजसेवी, धर्मप्रेमी उपस्थित थे। श्री बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि ठीक 10.00 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ पूर्ण हुआ, 10.15 बजे आरती हुई। माँ के जयकारों के साथ नवरात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों भक्तों ने पधारकर धर्म का लाभ लिया।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें