Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री बाबाधाम पर नवरात्रा महोत्सव में महाआरती पर उमड़ा जनसमूह, अंतिम गरबा में लिया भाग

पूर्णाहूति, कन्या पूजन, मूर्ति विसर्जन, महाआरती एवं सुन्दरकाण्ड पाठ आज

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री बाबा धाम पर नवरात्रा महोत्सव में सामूहिक पूजा बाबा धाम परिवार ने एक साथ की, इस महापूजा में हवन पूजन, दुर्गा पाठ, अभिषेक, दुर्गा पूजा अर्चना की गई, इस दौरान बाबा धाम मंदिर प्रांगण में पूरे परिवार ने हवन, पूजन में भाग लिया। इस दौरान पूरा बाबा धाम श्रद्धालुओं से खचा-खच भरा हुआ था।

Advertisement Box

श्री बाबाधाम के मीडिया प्रभारी एवं गरबा प्रभारी ने राजेश नैनावटी ने बताया कि रात्रि 8.15 बजे श्री बाबा धाम परिवार का पुरूष व महिला वर्ग का भी विशेष गरबा नृत्य का आयोजन हुआ। गरबा नृत्य करने की होड़ लगी थी। माँ के दरबार में अच्छा गरबा करने वाले युवक-युवतियां, पुरूष व महिला अलग-अलग वर्गों मंे गरबा नृत्य कर श्रद्धा के साथ माँ के जयकारों के साथ नवरात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांयकाल मंगलवार की महाआरती हुई। पूरा मंदिर प्रांगण खचाखच भर गया, मंदिर के बाहर तक दर्शन के लिये लाईनें लगी थी। इस नवरात्रा महोत्सव का आखिरी गरबा नृत्य था। श्री बाबा धाम पर नवरात्रा महोत्सव 22.09.2025 से 01.10.2025 तक बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।

प्रोसेस हाउसों के 2 प्रतिशत एस्क्ट्रा चार्ज का कपड़ा व्यापारी ने किया विरोध, हुए एकजुट

श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में नवरात्रा महोत्सव में श्री बाबाधाम मंदिर प्रांगण में विशेष विद्युत सजावट व आकर्षक रंग बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया गया। हजारों भक्तों के आराम से दर्शन, गरबा नृत्य व्यवस्थित, पूजा-पाठ आदि नवरात्रा महोत्सव की सभी व्यवस्था स्वयं विनीत अग्रवाल की देख-रेख में हुई। सभी दिन माताजी का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। नवरात्रा मे प्रतिदिन सुबह आरती के पश्चात 9.15 बजे से हवन, पूजन किया जाता है। नवरात्रा के बुधवार को यज्ञशाला की तैयारियां आचार्य गोविन्द गौतम व अन्य पण्डितों द्वारा की गयी। इसमें यज्ञशाला में पूर्णाहूति की जायेगी। नवरात्रा में हजारों भक्तों ने श्रद्धा व आस्था के साथ हवन, पूजन व महाआरती का लाभ लिया और सभी भक्तजन अपनी-अपनी मनोकामना के लिये मन्नत मांगते है। नवरात्रा में सांयकाल 7.15 बजे विशेष महाआरती हुई। बुधवार 01 अक्टूम्बर को पूर्णाहूति एवं सांयकाल सुन्दरकाण्ड पाठ में सभी भक्तजन पधारकर धर्म का लाभ लेवें।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें