Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एमपीएस पब्लिक स्कूल छापरी में हर्षोउल्लास से मनाया दशहरा पर्व ओर नवरात्री महोत्सव युगपुरुष

छात्राओं ने माँ दुर्गा के स्वरुप में महिषासुर मर्दन कर मन मोह लिया, छात्रों ने दी शिव तांडव नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) महेश प्रगति संस्थान द्वारा संचालित एमपीएस पब्लिक स्कूल, छापरी में दशहरा पर्व एवं नवरात्री महोत्सव युगपुरुष बड़े उत्साह और हर्षोउल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के मुख्य संरक्षक ट्रस्टी लादूराम बांगड़, श्रीगोपाल राठी, अध्यक्ष केजी तोषनीवाल, मंत्री सुशील मरोटिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement Box

विद्यालय में आयोजित महोत्सव में सभी बच्चे रंग बिरंगी पारंपरिक गरबा पोशाको में आये। नवरात्री के उपलक्ष्य में डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवरात्री महोत्सव के अवसर पर देवी दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन किया। कार्यक्रम में विद्यालय छात्राओं ने माँ दुर्गा के स्वरुप में महिषासुर मर्दन पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही विद्यालय के छात्रों ने शिव तांडव नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय रामायण रही, जिसमें बच्चों ने रामायण का मंचन कर रामायण के दृश्यों का सुन्दर एवं सजीव चित्रण किया गया। विद्यालय के सभी बच्चों एवं अभिभावकों ने नवरात्रि महोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया तथा डांडिया खेलकर खूब मस्ती की। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, रावण, हनुमान, लक्ष्मी, दुर्गा, पार्वती आदि की वेशभूषा में तैयार होकर आए।

राजकीय उपजिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ का समय परिवर्तन

कार्यक्रम के अंत में बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में रावण के पुतले का दहन किया गया। विद्यालय प्रांगण में रावण का लगभग 14 फीट लम्बा पुतला बने भगवान राम बने छात्र ने तीर चलाकर किया। विद्यालय की प्राचार्या रेखा लोहिया ने सभी को नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएँ दी और बताया कि बुराई की हमेशा हार होती है। हम सभी को अच्छाई के रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशन सोनी, अशोक बाहेती, सहसचिव सत्यनारायण मंत्री, कैलाश काबरा, ट्रस्टीगण हरिनारायण मोदानी, चांदमल सोमानी, रामप्रकाश काबरा, गजानंद बजाज, ओम प्रकाश समदानी, कैलाश अजमेरा, गणेश काबरा, संजय लढा, राकेश बाहेती, जिला मंत्री रमेश राठी, प्रमोद डाड, सहित माहेश्वरी समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें