Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री डूंगरगढ़ के भाजपा युवा नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

सोमवार देर रात बीकानेर-सरदारशहर रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक भाजपा नेता के रूप में पहचान बना रहा था ओर सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था। मृतक विक्रम सिंह सत्तासर गांव का रहने वाला था, जहां घटना की सूचना मिलने के बाद से मंगलवार सुबह सन्नाटा पसरा हुआ है।

विक्रम अपनी कार में सरदारशहर से आडसर गांव के मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी टक्कर सामने से आ रहे ऊंट से हो गई। ऊंट को बचाने की कोशिश में उसकी कार पलट गई और वो गंभीर घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। देर रात की इस घटना के बारे में सुबह लोगों को पता चला। इसके बाद से अस्पताल और सत्तासर गांव में लोगों की भीड़ है। सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, झंझेऊ सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ सिंह पूर्व सरपंच रतन सिंह पूर्व सरपचं समुंद्र सिंह, भाग सिंह शेखावत और महावीर सिंह शेखावत मौके पर पहुंच गए। देर रात परिजनों को नहीं बताया गया लेकिन मंगलवार सुबह उन्हें सूचना दी गई। विक्रम सिंह कुछ अर्से से भाजपा के साथ जुड़ा हुआ था। वो सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल रहता था। इस कारण गांव में उसकी विशेष पहचान बन गई। और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी था, हादसे की खबर सुनकर सत्तासर, मोमासर, आडसर आदि गाँवो में शोक की लहर छा फेल गयी

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें