भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा के नेत्रदान प्रकल्प के तहत एक सराहनीय पहल की गई है। शहर निवासी डॉ. अभिषेक लाहोटी के पिता डॉ. अनिल कुमार लाहोटी के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लिया। भारत विकास परिषद के सहयोगी बालमुकुंद डाड और राजकुमार मेलाना ने इस पुनीत कार्य में सहयोग किया।
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी भीलवाड़ा ने मनाया मंगरोप ग्राम में सेवा पखवाड़ा
रामस्नेही आई बैंक के डॉ. सुरेश भदादा और टेक्नीशियन चेतन प्रकाश की सहायता से यह नेत्रदान सफल हो पाया। शाखा अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि दान किए गए नेत्रों से दो जरूरतमंद व्यक्तियों को रोशनी मिल सकेगी। भारत विकास परिषद विवेकानंद भीलवाड़ा परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, नेत्रदान जैसे इस अभिनंदनीय कार्य के लिए लाहोटी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह कदम समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।




















