Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी भीलवाड़ा ने मनाया मंगरोप ग्राम में सेवा पखवाड़ा

50 टीबी पोषण किट किए वितरित, 200 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा मंगरोप ग्राम में सेवा पखवाड़ा मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि रेडक्रास सोसायटी के चैयरमैन लादुराम बांगड़ रहे। वहीं संचालन संगीता नागोरी ने किया। इस अवसर पर सोसायटी के मानद सचिव रमेश मुन्दडा, सयुंक्त सचिव सुशील मरोटिया, कार्यकारिणी सदस्य कान्तिलाल जेन, केसी काबरा, सुधीर खमेसरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टीबी मरीजों को जिसमें पोष्टिक आहार युक्त 50 टीबी पोषण किट, 126 अन्य किटो का जिसमे बर्तन, तिरपल, कम्बल एवम् दैनिक उपयोगी स्वच्छता संबंधी सामग्री वितरित किए।

Advertisement Box

राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई

वहीं बालक-बालिकाओं के अलावा 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। डॉ. सत्यम मुछाल व आमलीगढ़ पाछली के डाक्टरों के साथ अन्य डाक्टरों ने टीबी के रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर रेडक्रास पदाधिकारियों का स्वागत करने के लिए स्वदेशी का सन्देश देने हेतु स्थानीय गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमा उपहार स्वरूप प्रदान की गई। सरपंच प्रतिनिधि भगवान लाल, राघव सोमानी नव पदस्थापित प्रधानाचार्य राजेश वैष्णव देवैन्द्र सोमानी व भैरुलाल खटीक मुकेश खटीक महात्मा गांधी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या वन्दना कोशिक सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला – पुरुष उपस्थित रहे। अंत मेें समाजसेवी राघव सोमानी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें