Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर यह क्या बोल गए रविंद्र सिंह भाटी, भाजपा की बांछें खिलीं… कांग्रेस ने साधी चुप्पी

रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि आज के परिदृश्य और तकनीक को देखने से मुझे नहीं लगता कि वोट में कोई गड़बड़ी कर सकता है। लिहाजा, इस तरह के आरोप लगाना न तो तर्कसंगत लगता है और न ही विश्वसनीय।

शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी मंगलवार को बीकानेर पहुंचे। नाल एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर कार्यकर्ताओं ने जैसलमेर हाइवे पर उनका भव्य स्वागत किया। जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई। बीकानेर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में विधायक भाटी ने कहा कि कांग्रेस का वोट चोरी अभियान पार्टी का राजनीतिक एजेंडा है। जहां कांग्रेस ने पिछले चुनावों में जीत दर्ज की, उन सीटों पर वोट चोरी की बात नहीं करते हैं। जहां कांग्रेस हारी, वहां वोट चोरी की बात करते हैं।

Advertisement Box

मुझे नहीं लगता कि कोई गड़बड़ कर सकता है

भाटी ने कहा कि आज के परिदृश्य और तकनीक को देखने से मुझे नहीं लगता कि वोट में कोई गड़बड़ी कर सकता है। लिहाजा, इस तरह के आरोप लगाना न तो तर्कसंगत लगता है और न ही विश्वसनीय। प्रदेश में लाखों की तादाद में खेजड़ी काटे जाने के मुद्दे पर पूछे जाने पर विधायक भाटी ने कहा कि यह रेगिस्तान और मारवाड़ का कल्प वृक्ष है। इसे बचाने के लिए लम्बे समय से लोग सरकार से टी प्रोटेक्शन एक्ट बनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं, जल्द ही यह कानून बनेगा।

मानसिक रूप से अस्थिर बेटा अपनी बीमार मां की मौत के बाद चार दिन तक बेडरूम के बाहर भूखा-प्यासा बैठा रहा

राजस्थानी भाषा को लेकर यह बोले…

राजस्थानी भाषा अपनी भाषा है। जहां भी जाते हैं, राजस्थानी में बात करते हैं। निश्चित ही इसे संवैधानिक मान्यता भी दिलाएंगे। भाटी फ्लाइट से नाल एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से सड़क मार्ग से गांवों में कई कार्यक्रमों में शामिल होते हुए पूगल पहुंचे। इस दौरान रास्ते में समर्थकों ने जगह-जगह भाटी का स्वागत किया।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें