Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्वजों की याद में पौधे लगाना एक धार्मिक और पर्यावरणीय प्रथा है: जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया

एमपीएस पब्लिक स्कूल छापरी में लगाये पूर्वजों की याद में पौधे, बच्चों को किया पोधा लगाने के लिए जागरूक

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) प्रदेश एवं जिला माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्तृवाधान मे एमपीएस पब्लिक स्कूल छापरी मे आंवला, बील, अशोक, गिलोय सहित कई प्रकार के औषधीय एवं छाया दार पौधे लगाये गये। साथ ही बच्चों को पेड़ लगाने, उनका संरक्षण करने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सीख दी गई। जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया ने बताया कि इस अवसर पर पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, स्कूल प्रधानाचार्य रेखा लोहिया, विनिता तापड़िया, अंजना तोषनीवाल, राजकुमारी शर्मा सहित कई स्कुल स्टॉफ के कई सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement Box

सरकारी स्कूल में छात्रों का हंगामा:प्रिंसिपल और टीचर्स पर गंभीर आरोप लगाए, बोले- सरकार सस्पेंड करे

जिलाध्यक्ष लोहिया ने बताया की पूर्वजों की याद में पौधे लगाना एक धार्मिक और पर्यावरणीय प्रथा है। इस कार्य से न केवल पूर्वज प्रसन्न होते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होता है और परिवार को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। लोहिया ने कहा की जीवन में अपने विशेष उत्सव व त्योहार पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि पेड़-पौधों का जीवन में उनके लिए बहुत बड़ा महत्व होता है। इससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं सुंदर रहेगा। अंत मे जिला सचिव भारती बाहेती ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें