भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) रामायण मंडल सांगानेर के राम भक्तों द्वारा 22 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक भगवान भोलेनाथ के दरबार में नो दिवसीय शारदीय नवरात्रि में अखंड रामचरितमानस के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी राम भक्त बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। रामायण मंडल के वरिष्ठ सदस्य रामदयाल कोठारी एवं सुरेंद्र कवि ने बताया कि सांगानेर रामायण मंडल द्वारा प्रति मास अखंड रामचरितमानस के पाठ का आयोजन भी किया जाता है जिसमें सांगानेर की समस्त माता और बहनों का विशेष सहयोग रहता है।




















