Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रंगताली-2025’ गरबा महोत्सव का भव्य समापन – अद्भुत गरबा रंगों के बीच झूमे भीलवाड़ा

भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव ‘रंगताली-2025’ का समापन 22 सितम्बर की रात रंगारंग प्रस्तुतियों और जोशीले गरबा राउंड्स के साथ हुआ।

रामेश्वरम, हरणी महादेव रोड स्थित विशाल मैदान में हुए इस आयोजन में दोनों दिन भारी संख्या में गरबा प्रेमियों और दर्शकों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और गरबा की थिरकती तालों से पूरा परिसर सराबोर हो उठा और माता रानी की भक्ति के साथ उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Advertisement Box

नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने बताया कि समापन दिवस का कार्यक्रम बेहद शानदार और उत्साहपूर्ण रहा। दिन की शुरुआत क्षेत्रीय संगठनों की प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें शास्त्री नगर, संजय कॉलोनी सहित विभिन्न टीमों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।

नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने बताया कि इस भव्य आयोजन के अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री शिखा भ दादा,प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, प्रीति लोहिया, भारती बहेती, राधेश्याम चेचानी, अशोक बहेती, रमेश राठी, केदार गगरानी, संजय जगेटिया, अर्पित मूंदड़ा और अंकित लखोटिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने महिला संस्थान की इस शानदार पहल की जमकर सराहना की।

हफ्ते में 4 दिन चबाइए ये 2 चीजें, जिंदगीभर नहीं होगा हार्ट अटैक और कैंसर

डॉ. सुमन सोनी ने आगे बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में गिरिराज सिटी के कैलाशजी कोठारी, भेरूलालजी काबरा, शुभम कोल, अशोकजी बहेती, श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा, सुशीलजी दरक, राकेशजी जगेटिया, राजकुमारजी काल्या, संध्याजी आगीवाल, आभाजी जाजू, कृष्णाजी राठी, एल-2सी के प्रदीपजी लाठी, राधेश्यामजी सोमानी, प्रदीपजी बल्दवा, सत्कार ग्रुप तथा रामेश्वरम टीम के सुरेशजी कचोलिया, गोपालजी नारायणीवाल, राजेन्द्रजी बिरला और राजेन्द्रजी कचोलिया का विशेष योगदान रहा।

जजिंग पैनल में कृष्णा राठी और अनूप माहेश्वरी ने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

संगठन मंत्री विनीता तोष्णीवाल ने बताया कि आयोजन प्रभारी टीम में मोना डाड, निशा सोनी, लीना कोठारी, नीलम दरगड़, कल्पना सोनी, रेखा लड्डा और चेतना बसर शामिल थीं। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

किड्स, गर्ल्स, बॉयज, लेडीज़, कपल और फैमिली जैसे अलग-अलग गरबा राउंड्स में प्रतिभागियों ने जोश और ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रस्तुत किए। हर राउंड से बेस्ट स्टेप, बेस्ट ड्रेसअप और बेस्ट परफॉर्मेंस के विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। झिलमिलाते आभूषणों और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और जोशीले पारंपरिक वेशभूषा में पुरुषों ने जब गरबा किया तो पूरा मैदान भक्ति और आनंद में डूब गया।

दर्शकों और प्रतिभागियों ने इसे भक्ति और संस्कृति का अद्वितीय संगम बताते हुए नगर माहेश्वरी महिला संस्थान को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अंतिम क्षणों में लाइव गरबा की थाप पर पांडाल थिरक उठा और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुँच गया। पूरे मैदान में गरबा प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और समापन का दृश्य भीलवाड़ा के लिए सचमुच अविस्मरणीय बन गया।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें