Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला साहित्यकार परिषद् की काव्य गोष्ठी सम्पन्न, विभिन्न रचनाये की प्रस्तुत

श्वानो के झुंड ने आज फिर शेरों को ललकारा है

भीलवाड़ा। जिला साहित्यकार परिषद द्वारा काव्य गोष्ठी स्थानीय सिन्धु नगर स्थित हेमू कालानी विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। गोष्ठी में विभिन्न विषयों पर सप्तरंगी हृदय स्पर्शी सशक्त रचनाएं प्रस्तुत की गई जिसमें हिन्दी भाषा और हिन्दी दिवस के बारे में, श्रृंगार रस, हास्य रस व जीवन के विभिन्न पहलुओं पर रचनाएं प्रस्तुत की गई। गोष्ठी सरस्वती वंदना से आरंभ हुई।

Advertisement Box

सर्वप्रथम रतन कुमार चटुल ने नेताआंे पर कटाक्ष करते हुए कहा ‘‘आज़ादी की छूट देखो, नेताआंे की फूट देखो’’, बंशीलाल पारस ने ‘‘एक अकेली नहीं है हिंदी, इसका सारा हिंदुस्तान है’’, ओम उज्जवल ने राजभाषा हिंदी मेरी मातृभाषा हिंदी, हिंदी ही तो मेरे राष्ट्र की शान है’’, श्रीमती प्रेम सोनी ने ‘‘मैं कठपुतली, तुम कठपुतली, कौन नचाता देखो’’, बृज सुंदर सोनी ने ‘‘पिता की डांट से मां की लोरी तक’’, देवी लाल दुलारा ने ‘‘मां-बाप नहीं वेे तो भगवान हमारे हैं’’, अजीज जख्मी ने ‘‘आज भी मुझको प्रतीक्षा है तेरे अभिसार की’’, जयप्रकाश भाटिया ने ‘‘श्वानो के झुंड ने आज फिर शेरों को ललकारा है’’, दयाराम मेठानी ने ‘‘बोझ अपनी जिंदगी का खुद उठाना आ गया, हौंसलों से हर मुसीबत को मिटाना आ गया’’, सुना कर तालियां बटोरी। गोष्ठी में गोपाल शर्मा, नरेन्द्र वर्मा, शिखा बाहेती, चिरंजीलाल टांक, एवं श्यामसुंदर तिवारी ने अपनी रचनाओं पर वाहवाही बटोरी।

लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी द्वारा निःशुल्क ऑर्थाेपेडिक शिविर आयोजित, सेकडो जन हुए लाभान्वित

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें