Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खंडवा में दो कब्रों से छेड़छाड़, महिला का शव निकाला:CCTV कैमरे में दिखाई दिए दो युवक

खंडवा के कब्रिस्तान में दो कब्रें खोदकर शव निकालने का मामला सामने आया है। इनमें से एक कब्र हाल ही में दफनाई गई महिला की थी जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। वारदात रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बड़ा कब्रिस्तान की है। सोमवार सुबह लोगों को इसका पता लगा।परिजन के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम भी आई। महिला के शव को दोबारा कब्र में दफनाया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वीडियो में दो युवक पूरी तरह निर्वस्त्र कब्र के पास खड़े दिखे। इनमें से एक खंभे पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरे पर कफन का कपड़ा डालता दिखा। पुलिस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) जब्त कर लिया है।

Advertisement Box

इससे पहले मई में भी ऐसी ही वारदात सामने आई थी। इसके बाद कब्रिस्तान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।काजी बोले- धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची

खंडवा शहर काजी सैयद निसार अली ने कहा- यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली वारदात है। दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Churu : छात्रा पर हमला करने वाले युवक की पुलिस ने कराई परेड, देखने उमड़े लोग

वहीं, सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।फिर अमावस्या पर खुली मिली कब्रें

करीब 4 महीने पहले 20 मई को भी अमावस्या के दिन बड़ा कब्रिस्तान समेत दो कब्रिस्तानों में 6 कब्रें खुली मिलीं थी। आशंका जताई गई थी कि तांत्रिक क्रिया के चलते ऐसा किया गया। परिजन ने बताया था कि सभी कब्र करीब 50 साल उम्र की महिलाओं की है। सभी कब्रों को पैरों की तरफ से फर्श हटाकर खोल गया, साथ ही शव पर डले कफन के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें