Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में सामाजिक लेखा परीक्षा हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

राजस्थान में सामाजिक लेखा परीक्षा की पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। SSAAT (सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसाइटी) राजस्थान द्वारा ग्राम सभा की कार्यवाही को पंचायत निर्णय ऐप के माध्यम से दर्ज करने की प्रक्रिया लागू की गई है। इसी को लेकर 23 सितंबर 2025 को पूरे प्रदेश के जिला परिषद सभागारों में चयनित ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों (BRPs) एवं ग्राम संसाधन व्यक्तियों (GRPs) के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होगा।

बीकानेर जिला परिषद सभागार में यह प्रशिक्षण कल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न होगा। इसमें जिले के सभी ब्लॉक और चयनित ग्राम संसाधन व्यक्तियों को सोशल ऑडिट प्रक्रिया, पंचायत निर्णय ऐप के प्रयोग तथा ग्राम सभा में प्रभावी सहभागिता की जानकारी दी जाएगी।

Advertisement Box

बाबू लाल गर्ग (श्री डूंगरगढ़) ने बताया कि इससे पहले बीकानेर और चूरू जिले के चयनित ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये BRP ने पंचायतों में सामाजिक लेखा परीक्षा सामाजिक अंकेक्षण की सफलतापूर्वक पंचायत निर्णय ऐप से ग्राम सभा करवाने में सफल रहे और इससे जुड़ी जिम्मेदारियां लोगो को दी , जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक और अधिक पारदर्शिता व सहभागिता के साथ पहुंच सकेगा।

BRP सोहन लाल (नोखा)ने बताया कि इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पारदर्शिता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनसहभागिता को सुदृढ़ करना है। वहीं किशना राम भादू (लूणकरणसर) ब्लॉक संसाधन व्यक्ति ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है, जिससे ग्राम सभाओं में पारित निर्णय अधिक प्रभावी होंगे और समुदाय को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के ‘रंगताली-2025’ गरबा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

SSAAT, जिला परिषद बीकानेर, ब्लॉक एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रशिक्षण और उपस्थिति सुनिश्चित कर संबंधित व्यक्तियों तक समय रहते सूचना पहुंचाएं।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें