बीकानेर में पूर्व सरपंच की हुई नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद से उसका भतीजा फरार है, ऐसे में पुलिस को उसी पर शक है।
जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच का मर्डर कुल्हाड़ी से किया गया है। घटना जिले के श्रीडूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियान गांव की गुरुवार (18 सितंबर) देर रात की है।
दो पक्षों के बीच हुआ था झगड़ा
श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने बताया कि पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया (70) और उसके भतीजे बलबीर के बीच देर रात झगड़ा हुआ था। दोनों में दुकान को लेकर विवाद था।
आशंका है कि बलबीर ने मेघराज की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। झगड़े दौरान मेघराज की पत्नी रामी देवी घर पर ही थी, लेकिप वो सो रही थी।
मोमासर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जल्द, ऐसे करे आवेदन
शुक्रवार सुबह उसने मेघराज को लहूलुहान देखा तो बेटाें व अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को भी शुक्रवार सुबह ही सूचना दी गई।
भतीजे को ढूंढ रही है पुलिस
पुलिस शुक्रवार सुबह से बलबीर को ढूंढ रही है। पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी है। जानकारी के अनुसार मेघराज वर्ष 2005 से 2010 तक धीरदेसर चोटियान गांव के सरपंच थे।
तभी से उनके परिवार में दुकान को लेकर विवाद था। पिछले दिनों गांव के कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद समझौता भी हुआ, लेकिन बलबीर इस समझौते को लेकर नाखुश था।
इसी कारण वो गुरुवार देर रात झगड़ा करने पहुंचा। अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।




















