Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अरण्य भवन से बालाजी तिराहा जंक्शन तक बनेगी एलिवेटेड रोड

जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए अब जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अरण्य भवन से बालाजी तिराहा जंक्शन तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया। गुरुवार को जेडीसी आनंदी की अध्यक्षता में आयोजित पब्लिक वर्क्स कमेटी की बैठक यह फैसला किया गया। इसके साथ ही शहर में कल 665 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग विकास कार्यों को भी स्वीकृति जारी की गई। इसके बाद आनंदी की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें नई परियोजनाओं को अनुमोदित किया गया।

पीडब्ल्यूसी की बैठक में 665 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

Advertisement Box

अरण्य भवन से बालाजी तिराहा जंक्शन, जगतपुरा तक एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 560.26 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

वीटी रोड, अरावली मार्ग और मध्यम मार्ग मानसरोवर पर डेकोरेटिव लाइट्स के लिए 9.11 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इ

जोन-10 में गोनेर रोड से रिंग रोड तक 30 फीट सेक्टर रोड पर स्थित नालों पर दो पुलों के निर्माण के लिए 8.22 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

जोन-11 में पीएचईडी द्वारा बिछाई गई बीसलपुर लाइनों से हुए रोड कट के कार्य के लिए 2.94 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

जेडीए क्षेत्राधिकार में विभिन्न स्थानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर व मॉड्यूलर टाइप आरडब्ल्यूएच के निर्माण और 3 साल के रख-रखाव के लिए 3.32 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

पीआरएन-दक्षिण में स्वर्ण विहार आवासीय योजना एसटीपी में सीवर लाइन जोड़ने एवं बिछाने के कार्य के लिए 78.20 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

कार्यकारी समिति की 255वीं बैठक में इन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

‘सैयारा’ की तरह रिकॉर्ड बनाएगी Jolly LLB 3? फिल्म ओपनिंग डे पर इतना कर सकती है कलेक्शन

बंबला क्षेत्र, सांगानेर में सीवरेज कार्य के लिए मैनहोल के साथ ट्रंक मेन लाइनों को बिछाने और जोड़ने के कार्य के लिए निविदा का अनुमोदन किया गया है।

जोन-9 क्षेत्र में विभिन्न सहकारी समिति की अनुमोदित आवासीय योजनाओं में बीटी और सीसी सड़कों के निर्माण कार्य के लिए निविदा का अनुमोदन किया गया है।

जोन पीआरएन दक्षिण में न्यू सांगानेर रोड पर मुख्य कैरिजवे के चौड़ाईकरण के साथ ही शेष सर्विस रोड के निर्माण कार्य के लिए निविदा का अनुमोदन किया गया है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box