Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धारदार हथियार से हमला, शराब ठेका संचालक की हाथ-पैर काटकर हत्या, NSG कमांडो का नाम मामला सामने

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार रात को मामूली कहासुनी के चलते घर जा रहे शराब ठेका संचालक सहित 3 लोगों पर बदमाशों ने धारदार हथियार से तबतोड़ वार किए. इसमें शराब ठेका संचालक की मौत हो गई, जबकि एक सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है. वहीं, एक सेल्समैन धक्का मुक्की के दौरान हाईवे किनारे से नीचे गिर गया था, जिसके कारण उसे हल्की-फुल्की चोट आई है. एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि इस घटना में खेताराम की मौत हुई है. एक घायल को जोधपुर रेफर किया गया है. बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं. इस घटना में एक एनएसजी कमांडो चंपाराम का नाम सामने आया है.

दोनों हाथ व पैर तलवार से काट दिए : घायल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वो, खेताराम और हरखाराम सरणू से घर की तरफ जा रहे थे. इस दौरान पीछे से एक कार और बाइक पर चार-पांच लोग आए और उन्हें रुकवाया. इसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया. उन्होंने हरखाराम और खेताराम के दोनों हाथ व पैर तलवार से काट दिए. इस दौरान उन्होंने उसे धक्का मारा, जिसके कारण वो हाईवे किनारे खाई में गिर गया. हरखाराम खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया. खेताराम सीट पर ही बेहोश हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

Advertisement Box

बदमाशों के जाने के बाद वह अपने साथियों के पास पहुंचा तो देखा कि खेताराम कुछ बोल नहीं रहा. इसके बाद फोन करके परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया और बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए. यहां पर खेताराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, हरखाराम को जोधुपर रेफर किया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस, एमओबी, एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंची. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी नरेंद्र सिंह मीना पहले जिला अस्पताल पहुंचे और घायल से घटनाक्रम की जानकारी ली. इसके बाद एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करके पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

वारदात में एनएसजी कमांडो भी शामिल! : इस मामले को लेकर आक्रोशित परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे हुए हैं. पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों से वार्ता कर समझाइश करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया. एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि उक्त घटना के बाद पुलिस की ओर से जिले में नाकाबंदी कराई गई है. इस घटना में एक एनएसजी कमांडो चंपाराम का नाम सामने आया है, जिसके संबंध में दिल्ली में अधिकारियों से बात की गई है ओर पुलिस टीम को भी भेजा जा रहा है. इसके अलावा ओमप्रकाश सहित कुछ अन्य भी लोग हैं. उन्होंने बताया कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box