Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लग्जरी गाड़ी में टशन दिखाकर दहशत फैलाने वाले युवक गिरफ्तार

अजमेर: संदिग्ध और आमजन में भय उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान अजमेर जिले में चला रखा है. इसके तहत पीसांगन थाना प्रभारी प्रह्लाद सहाय के नेतृत्व में तीन संदिग्ध युवकों गिरफ्तार किया गया है. तीनों संदिग्ध युवक पीसांगन में लग्जरी गाड़ी में टशन के साथ घूमते हुए सायरन बज रहे थे.

पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ धारा 126, 135(3), 170 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी प्रह्लाद सहाय ने बताया कि तीनों युवक तेज आवाज में गाड़ी में सायरन बजाते हुए कस्बे से होकर गुजर रहे थे. तीनों संदिग्ध युवकों का मकसद कस्बे में दहशत फैलाना था. तीनों संदिग्ध युवकों की करतूत के बारे में जब थाने पर सूचना मिली तो तत्काल उन्हें गाड़ी सहित थाने ले आए, जहां गाड़ी को जब्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

Advertisement Box

अभियान रहेगा जारी : पीसांगन थाना प्रभारी प्रह्लाद सहाय ने बताया कि जिला पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले और आमजन में भय पैदा करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चला रखा है. पुलिस ने अभियान के तहत ही कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र में पुलिस संदिग्ध और लोगों में दहशत फैलाने वाले लोगों पर आगे भी कार्रवाई करती रहेगी.

थाना प्रभारी प्रह्लाद सहाय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ब्यावर जिले के रास थाना क्षेत्र में खेड़ा रास निवासी रंगलाल गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर और पीसांगन क्षेत्र में ही करनोस गांव के निवासी मिट्ठू राम को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 22 साल की है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box