Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परकोटा में जर्जर मकान जमींदोज, मलबे में फंसी दो महिलाएं, बच्चों ने बचाई जान

जयपुर : राजधानी जयपुर के सुभाष चौक इलाके में एक बार फिर जर्जर मकान गिरने का मामला सामने आया है. गुरुवार सुबह सुभाष चौक इलाके में आमेर रोड पर पुराना जर्जर मकान जमींदोज होने से दो महिलाएं मलबे के नीचे दब गई. वहीं, मकान में मौजूद दो बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही सुभाष चौक थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची. सिविल डिफेंस कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों महिलाओं को मलबे के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. एक महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

सुभाष चौक थाना अधिकारी लिखमाराम के मुताबिक गुरुवार सुबह सुभाष चौक थाना इलाके में स्थित झिलाई हाउस में एक जर्जर मकान ढहने की सूचना प्राप्त हुई थी. दो महिलाएं मलबे के नीचे दब गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था. सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची. सिविल डिफेंस कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे के नीचे से दोनों महिलाओं को बाहर निकाल कर सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया. इनमें से एक महिला धन्नी देवी की मौत हो गई. वहीं, दूसरी महिला सुनीता घायल है, जिसका इलाज चल रहा है.

Advertisement Box

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान में दो महिलाएं और दो बच्चे मौजूद थे. हादसे के वक्त बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन दोनों महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं. मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था. धन्नी देवी और सुनीता इस मकान में रहकर देखरेख करती थी. मकान मालिक जयपुर में ही दूसरी जगह पर रहता है. हादसे के बाद नगर निगम हेरिटेज की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पिछले दिनों 6 सितंबर को भी सुभाष चौक इलाके में एक पुराना मकान ढहने से बड़ा हादसा हुआ था. चार मंजिला मकान गिरने से परिवार के 7 लोग दब गए थे. हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई थी और परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए थे. हादसा देर रात को हुआ था, जिस समय पूरा परिवार मकान के अंदर सो रहा था.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें