Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुरानी रंजिश के चलते नॉनवेज रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने की तोड़फोड़ और फायरिंग

कोटा : शहर के स्टेशन इलाके में एक नॉनवेज रेस्टोरेंट पर फायरिंग का मामला सामने आया है. यह घटना बुधवार देर रात 11 बजे के बाद हुई है. कुछ बदमाश बंदूक, लाठी, पाइप व डंडा लेकर पहुंच गए और उत्पात मचाया. इस दौरान एक युवक ने फायरिंग भी की. दोनों ही पक्षों के युवकों के बीच संघर्ष हुआ, जिसके बाद हमला करने पहुंचे युवक भी मौके से फरार हो गए. इस मामले में पीड़ित दुकानदार अतीक हुसैन ने फायरिंग करने की बात कही है. उसका कहना है कि एक युवक के हाथ से छर्रा टच करके निकल गया है. दुकान में रखें फ्रिज पर भी छर्रे लगे हैं, जिससे उसका कांच टूट गया है. मामले में भीमगंज मंडी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है.

भीमगंज मंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि घटनाक्रम बुधवार रात 11 बजे के बाद हुआ है. अतीक अपनी दुकान पर कुछ दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. तभी सलमान, गोलू, सद्दाम और सलमान सहित अन्य उसकी दुकान पर पहुंचे. उनके हाथ में हथियार थे. एक युवक अवैध पिस्टल भी लिए हुआ था. इसपर आपस में इनकी बहस हुई और सामने वाले पक्ष ने इन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई शुरू हुई. टेबल, कुर्सी और लोहे के पाइप से एक दूसरे ने हमला भी किया. घटनाक्रम के 20 सेकंड में ही यह युवक मौके से भाग गए.

Advertisement Box

थानाधिकारी रामकिशन गोदारा का कहना है कि मौके पर फायरिंग के कोई निशान नहीं मिले हैं. घायल हुए एक युवक के हाथ में चोट लगी थी, लेकिन उसमें किसी तरह का कोई छर्रा फंसा हुआ नहीं है. मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश भी की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच पड़ताल की जा रही है.

मस्जिद में फ्रीज रखने को लेकर विवाद : थानाधिकारी का कहना है कि यह विवाद इनका पुराना चल रहा है. इसी रंजिश को लेकर इन्होंने हमला किया था. एक महीने पहले मस्जिद में फ्रीज रखने की बात को लेकर अतीक हुसैन और गोलू की टीम के विवाद हो गया था. इस मामले में तलवार लहरा दी गई थी और छह लोगों को हमने गिरफ्तार भी किया था. इस प्रकरण को लेकर ही दोबारा इन्होंने घटना को अंजाम दिया है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें