Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फरार आरोपी का पीछा करते समय हादसा, ASI की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

झुंझुनू: जिले के गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई शेर सिंह फोगाट का ड्यूटी के दौरान हरियाणा में सड़क हादसे में निधन हो गया. पुलिस टीम फरार आरोपी का पीछा करते हुए हरियाणा के लुहारू थाना क्षेत्र पहुंची थी. इसी दौरान उनकी गाड़ी तेज रफ्तार पिकअप से भिड़ गई. जबरदस्त टक्कर में एएसआई शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक रमेश और कांस्टेबल आशाराम भी घायल हुए.

सूचना पर लोहारू थानाधिकारी जरनैल सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. लोहारू थानाधिकारी ने बताया कि एएसआई शेर सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. अन्य घायलों का पिलानी और लोहारू अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. हादसे में पिकअप सवार दो लोग भी घायल हुए हैं.

Advertisement Box

बहादुरी के लिए जाने जाते थे: एएसआई शेर सिंह फोगाट अपनी दबंग कार्यशैली और बहादुरी के लिए जाने जाते थे. वर्ष 2021 में उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं और साहसिक कार्रवाइयों के लिए गलैंट्री अवॉर्ड प्रमोशन से एएसआई बनाया गया था. डीएसटी प्रभारी रहते हुए उन्होंने अवैध हथियारों, एनडीपीएस मामलों, शराब तस्करी और वांछित बदमाशों के खिलाफ कई सफल कार्रवाई की थी. उनकी दूसरी गलैंट्री अवॉर्ड फाइल भी विभाग में प्रक्रियाधीन थी. एएसआई शेर सिंह फोगाट के निधन की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सुरजगढ़ क्षेत्र के सालिम का बास में किया जाएगा.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें