Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में 6 स्थानों पर ईडी की कार्रवाई, मामला फिलिस्तीन से जुड़ा पाया गया

बीकानेर: शहर में बुधवार सुबह अलग-अलग ठिकानों पर ED की टीमों ने छापेमार कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने सुबह स्थानीय पुलिस बल को साथ में लेकर छापे मारे. ईडी की कार्रवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है. बताया जा रहा है कि जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, वे फिलिस्तीन समर्थक हैं.

एसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि ईडी की टीमों ने बीकानेर के फड़बाजार धोनीतलाई, सुभाषपुरा, मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि ई़डी की टीम ने छापे की कार्रवाई के लिए पुलिस बल मांगा था, उनकी मांग के अनुरूप स्थानीय थाना पुलिस की फोर्स उपलब्ध कराई गई है.

Advertisement Box

नहीं चल पाया पता : शहर में अलसुबह शुरू हुई ईडी की कार्रवाई को गुप्त रखा गया है. अभी तक इस कार्रवाई के संबंध में कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई कांग्रेस से जुड़े पूर्व पार्षद, पानी के कैंपर कारोबारी और एक अन्य व्यक्ति पर हुई है. तीसरे व्यक्ति के बारे में सामने आया है कि वह कुछ समय के लिए विदेश में रहा है, इसके बाद वह वापस बीकानेर आ गया था.

छावनी बना एरिया : 6 अलग-अलग जगह पर हुई ईडी की कार्रवाई को लेकर पूरी तरह से ईडी टीम सावधानी बरत रही है. कार्रवाई जिन घरों पर हुई है, उसके आसपास भी लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है. फड़बाजार सहित अन्य जगहों पर पूरी तरह से ED की टीम के साथ सीआरपीएफ की हथियारबंद जवान पूरे क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से लगाए गए हैं. सुबह ईडी की टीम तीन अलग-अलग गाड़ियों में पहुंची है. ईडी की इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है.

ले रहे जानकारी : बीकानेर में पहली बार ईडी की इस स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया. जिन क्षेत्रों में यह कार्रवाई हो रही है, उसके आसपास रहने वाले लोग इतनी संख्या में सीआरपीएफ पुलिस फोर्स को देखकर चर्चा करते नजर आए और वहां पहुंच रहे मीडियाकर्मियों से भी इस बारे में बातचीत कर जानकारी लेने का प्रयास किया. आसपास के लोगों से जब इस बारे में जब मीडियाकर्मियों ने बात करनी चाही तो किसी ने भी कुछ भी बोलने से मना कर दिया. कांग्रेस से जुड़े एक पूर्व पार्षद के घर हुई कार्रवाई के बाद कांग्रेस के नेता भी इस बारे में जानकारी लेते नजर आए. तकरीबन 7 घंटे से भी ज्यादा समय से ED की कार्रवाई जारी है. फड़बाजार क्षेत्र भीड़भाड़ वाला कमर्शियल इलाका है. यहां ED की टीम के साथ सीआरपीएफ जवानों ने किसी भी दुकानदार को डिस्टर्ब नहीं किया और दुकान खोलने से मना नहीं किया.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें