Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में नशे की तस्करी पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कसेगी लगाम, प्रभावित जिलों में बनेंगी नई चौकियां

जयपुर: राजस्थान में नशे की तस्करी पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए अब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुहिम छेड़ेगी. सरकार ने एटीएस के आईजी की देखरेख में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन करने का निर्णय लिया है. यह टास्क फोर्स प्रदेश में संगठित रूप से नशे की तस्करी करने वाले तस्करों पर लगाम कसेगी.

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 8 अक्टूबर, 2024 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन का महत्वपूर्ण निर्णय किया था. इसके साथ ही प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए 9 चौकियों की स्थापना और जयपुर में एक पुलिस थाने की स्थापना की मंजूरी दी गई है. इनके लिए पदों की स्वीकृति भी दी गई है, जिन पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने बताया कि इस साल नशे की तस्करी के 1,210 मुकदमे दर्ज कर 1,393 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा, ‘ऑपरेशन स्मैक आउट’ और जागरूकता अभियानों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को सचेत किया जा रहा है.

Advertisement Box

हर तरह की देशविरोधी ताकतों पर नजर: आईजी (एटीएस) विकास कुमार का कहना था कि एटीएस का मुख्य कार्य आतंकवाद संबंधी अपराधों पर लगाम लगाना है. टेरर फंडिंग, स्लीपर सेल और आतंकवाद के प्रति सहानुभूति और समर्थन रखने वालों पर कार्रवाई करना है. संभावित देशविरोधी गतिविधियों पर नजर रखकर ऐसा करने वालों पर निगरानी रखना है. उन्होंने बताया कि इस रास्ते में कई चीजें एक-दूसरे से गुंथी हुई रहती हैं. हवाला और संगठित अपराध का धन देशविरोधी ताकतों और गद्दारों के हाथ मजबूत करता है.

समन्वय के साथ चलाया जाएगा अभियान: उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का भी गठन हो रहा है, जो बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ेगी. यह अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय से काम करेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स संगठित अपराधियों और गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई ले रही है और एसओजी की एसआईटी पेपर लीक माफिया के खिलाफ एक्शन ले रही है, वैसे ही एएनटीएफ मादक पदार्थों की तस्करी के संगठित अपराध पर लगाम लगाएगी.

बदमाशों को पहुंचाएंगे सलाखों के पीछे: उन्होंने कहा कि एसओजी-एटीएस, एएनटीएफ, एजीटीएफ सब मिलकर काम करेंगी. बिना सीमाओं में बंधे, सब एक साथ मिलकर काम करेंगे. कानून के प्रति आस्था और व्यवस्था के प्रति श्रद्धा और अच्छे कामों के प्रति विश्वास जगाने के लिए सभी पुलिसकर्मी मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि तस्करी से जुड़े अपराधियों सहित अन्य बदमाशों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एएनटीएफ मजबूती से और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें