Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में डॉक्टर बताकर मरीज से ठगे हजारों रुपए

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की जांच बाहर निजी लैब से कराने के किस्से तो खूब आते हैं, लेकिन इस बार खुद को डॉक्टर बताकर एक मरीज से तीन हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीबीएम के मेडिसिन विभाग के एच वार्ड में भर्ती 65 वर्षीय अड़तालाराम के साथ मंगलवार को यह वाकया हुआ। एक व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताकर मरीज को ट्रांसफर सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में कराने की बात कही। उसे कहा कि वहां अच्छा इलाज होगा। बेड भी अच्छे हैं।

बीकानेर के अर्जुनसर का युवक रूस पढ़ने गया और युक्रेन युद्ध में फंसा

उस व्यक्ति ने ट्रांसफर कराने के नाम पर तीन हजार रुपए मांगे। मरीज उसके बहकावे में आ गया और रुपए उसे अॉन लाइन ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद वह व्यक्ति नदारद हो गया। मरीज काफी देर तक उसका इंतजार करता रहा। वार्ड में मौजूद समाज सेवी करण सिंह को उसने वाकया बताया करण सिंह उसे पीबीएम अधीक्षक के पास ले गए। अधीक्षक ने उस नंबर पर बात की जिसे रुपए भेजे गए थे, लेकिन वह आदमी फर्जी निकला। अधीक्षक ने कहा कि पीबीएम में कोई डॉक्टर, स्टाफ ऐसा नहीं करता। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर की है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें