अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा देशभर में 75 स्थानों पर मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत मोमासर में स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद मोमासर और श्री भोमिया दादा सेवा समिति और ग्रामीणों के संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2025 को मोमासर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे ग्रामीणों सहित महिलाओ और लड़कियों ने भी ब्लड डोनेट कर समाज के प्रति अपनी भागीदारी व्यक्त की। पवन बोथरा के अनुसार दोपहर तक 50 से अधिक लोगों द्वारा ब्लड डोनेट किया जा चूका है।





















