Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मामा ने भांजे की हत्या कर नीले ड्रम में लाश जलाई, 20 महीने तक पुलिस रह गई चकमा

उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने 20 महीने बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में 18 फरवरी 2024 को मलपुरा क्षेत्र में युवक का अधजला शव मिला था. युवक की पहचान 19 वर्षीय राकेश के रूप में हुई थी. मामले में युवक की हत्या करने वालों में उसका मुंह बोला मामा और ममेरा भाई निकला. आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर पहले उसका अपहरण किया. फिर हत्या कर शव को नीले ड्रम में रख दिया. इसके बाद उन दोनों ने शव को सूनसान जगह पर ले जाकर पेट्रोल छिड़कर शव जला दिया था. पुलिस ने मुख्य आरोपी देवीराम पुत्र शंकर सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भतीजा और सह-अभियुक्त नित्य किशोर अब भी फरार है.

मामले में 18 फरवरी 2024 को 19 वर्षीय राकेश गायब हो गया था. इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस राकेश को तलाश कर रही थी. इस दौरान आगरा के मलपुरा क्षेत्र में 20 फरवरी को राकेश का अधजला शव मिला. चेहरा पहचान से बाहर था. मौके पर युवक की बाइक भी बरामद की गई. शव पहचान में न आने के कारण पुलिस ने शव और लापता युवक की मां का डीएनए टेस्ट कराया. डीएनए टेस्ट के बाद शव की पहचान गायब राकेश के रूप में हुई थी.

Advertisement Box

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

इस मामले की जांच मलपुरा थाने की एसओजी और सर्विलांस सेल को सौंपी गई. तकनीकी साक्ष्य और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर 2025 को आरोपी देवीराम को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पहले तो वो पुलिस को गुमराह करता रहा. जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल से कुछ ऑडियो क्लिप मिली, जो उसने राकेश के मोबाइल पर भेजी थीं. इस पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूला और घटनाक्रम के बारे में बताया.

क्यों की हत्या?

मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी मामा ने कहा- युवक ने उसकी बेटी के नहाते वीडियो बना लिए थे. वह बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था. इसलिए मैंने अपने भतीजे के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी और बाद में नीले ड्रम में शव भरकर जला दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे जेल भेज दिया गया है जबकि, दूसरा आरोपी फरार है. उसकी तलाश चल रही है.

बनाया हत्या का प्लान

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राकेश उसके रिश्ते के साले का बेटा है. उसका परिवार में आना जाना लगा रहता था. इसी दौरान उसने उसकी 16 साल की बेटी के नहाते हुए वीडियो बना लिए थे और उसको ब्लैकमेल कर रहा था. मामले की जानकारी होन पर उसने अपने भतीजे नित्यानंद के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया.

कैसे की हत्या?

उसने बेटी से शादी कराने के बहाने राकेश को अपनी दुकान पर रात को बुलाया. इसके बाद उसने मफलर और तार से गला घोंट दिया उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसकी लाश को नीले ड्रम में डालकर लोडर गाड़ी में रखकर सैंया में नदी किनारे ले गए, वहां ड्रम में पेट्रोल डालकर उसकी लाश को जला दिया. राकेश के दोनों मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल मफलर और तार को नदी में फेंक दिया. हत्या के बाद वो घर छोड़कर भाग गया. इसके बाद आरोपी अपनी दुकान बंद कर दिल्ली में नौकरी करने चला गया.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें