Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साढ़े चार महीने में आया बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

कुचामनसिटी: डीडवाना-कुचामन जिले की कुचामनसिटी अदालत ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में मात्र साढ़े चार महीने में ही फैसला सुनाते हुए पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाया है. अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल ने आरोपी जगरूप को 20 वर्ष के कठोर कारावास और पांच लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई.

अपर लोक अभियोजक मनीष शर्मा ने जानकारी दी कि पीड़िता ने 3 फरवरी 2025 को मारोठ थाना पुलिस को रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी जगरूप ने पीड़िता का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसे दिखाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और बार-बार यौन उत्पीड़न करता रहा.

Advertisement Box

पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया. अन्वीक्षा अभियोजन की ओर से 14 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए और 25 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नावां थानाधिकारी नन्दलाल रिणवा को केस ऑफिसर नियुक्त किया गया, जिन्होंने हर पेशी पर खुद मौजूद रहकर गवाहों की तामील करवाई.

सुनवाई के बाद कोर्ट ने जगरूप को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत 20 साल के कठोर कारावास और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा दी. अर्थदंड अदा न करने पर उसे अतिरिक्त 2 साल की कैद भुगतनी होगी. इसके अलावा विभिन्न धाराओं में उसे साधारण कारावास और अतिरिक्त जुर्मानों से भी दंडित किया गया, जिसमें आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत तीन साल की कैद और तीन लाख रुपये जुर्माना भी शामिल है.

फैसला सुनाते समय कोर्ट ने कहा कि अभियुक्त की हरकतों ने पीड़िता को न केवल शारीरिक और मानसिक पीड़ा दी, बल्कि उसे सामाजिक बहिष्कार, पारिवारिक उपेक्षा और जीवनभर की शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा कि महिला कोई वस्तु नहीं है, जिसे बिना उसकी सहमति के उपयोग किया जा सके. समाज में बेटियों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हर संवैधानिक व सामाजिक संस्था का कर्तव्य है. न्याय की जीत ही अंततः समाज की जीत है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें