Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शर्मनाक ! नाबालिग चचेरे भाई ने 8 साल की बहन से की दरिंदगी

बूंदी : जिले के दई खेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. पीड़ित बालिका को लहूलुहान हालत में परिजनों ने पहले लाखेरी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से गंभीर हालत होने पर उसे बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा भी अस्पताल पहुंची और पीड़ित बालिका के परिजनों से बात की. पुलिस ने पीड़ित बालिका की मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है.

चचेरे भाई पर लगा है आरोप : दई खेड़ा थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी कन्हैया लाल ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दी है. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. बालिका अपने चचेरे नाबालिग भाई के साथ रोज की तरह जंगल में बकरियां चराने गई थी. यहां मौका देख उसके चचेरे भाई ने ही बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया है. थाना प्रभारी पीड़िता और उसके परिजनों से जानकारी लेकर बयान दर्ज करेंगे.

Advertisement Box

घटना की गंभीरता पर एएसपी पहुंची अस्पताल : थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को सोमवार रात परिजनों ने बूंदी अस्पताल में भर्ती करवाया था. मंगलवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से बात की. एएसपी उमा शर्मा ने बताया कि घटना घटित करने वाला भी नाबालिग ही बताया जा रहा है, जिसने जंगल में बकरियां चराने के दौरान घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें