Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फेसबुक पर हुई दोस्ती बनी खतरनाक: 600 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची युवती, हुआ दर्दनाक हादसा

बाड़मेर : करीब 1 साल पहले सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद प्रेमिका 600 किलोमीटर दूर कार लेकर अपने दोस्त से मिलने के लिए झुंझुनू से बाड़मेर पहुंची. यहां पर उसके सरकारी शिक्षक दोस्त ने उसे मौत के घाट उतार दिया. इस हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए आरोपी ने महिला की गाड़ी में ड्राइवर सीट पर शव रखकर बलदेव नगर इलाके में छोड़कर फरार हो गया.

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रीको थाना क्षेत्र के इलाके में एक कार में महिला की डेड बॉडी पड़ी है. आरोप है कि 38 वर्षीय सरकारी टीचर ने झुंझुनू के चिड़ावा की रहने वाली 37 वर्षीय महिला की हत्या कर दी है. आरोपी बाड़मेर के सदर थाना इलाके का रहने वाला है. महिला का शव रीको थाना इलाके में खड़ी कार में ड्राइविंग सीट पर मिला है.

Advertisement Box

सोमवार सुबह महिला का शव गाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद बाड़मेर पुलिस तुरंत हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंची. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी नरेंद्र सिंह मीणा समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना स्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए.

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि सरकारी टीचर की अक्टूबर 2024 में फेसबुक के जरिए झुंझुनू की रहने वाली महिला से दोस्ती हुई. 10 सितंबर को महिला यहां आई थी और रविवार को प्रेमी के गांव गई थी. आरोपी शिक्षक का अपनी पत्नी से अनबन चल रहा है, इसलिए दोनों अलग-अलग रहते हैं और तलाक का मामला चल रहा है. ऐसे में आरोपी ने महिला को अपने घर बुलाकर हत्या कर दी. इसके बाद महिला की गाड़ी में उसकी बॉडी को रखकर रीको थाना क्षेत्र में खड़ा कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करके पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. हालांकि, हत्या करने के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें