Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 222 RAS अधिकारियों के हुए तबादले

जयपुर: राजस्थान सरकार ने सोमवार को राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 222 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इसके अलावा 13 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. वहीं, तीन अधिकारियों के पूर्व में किए गए तबादले निरस्त कर दिए गए हैं. देखिए लिस्ट.

राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर ज्वाइन करें. इन तबादलों को लेकर नौकरशाही के गलियारों में चर्चा तेज है. कई अधिकारियों ने इसे प्रशासनिक जरूरत बताते हुए शीघ्र प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Advertisement Box

मतदाता पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक बदला: राज्य सरकार से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान में आगामी माह से विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) शुरू होने जा रहा है। इसके तहत 51 एसडीएम और 20 एडीएम के तबादले किए गए हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके.

तीन माह पहले भी हुए थे बड़े तबादले: बता दें कि इससे पहले जुलाई में आईएएस और आरएएस के तबादले हुए थे. इस दौरान 91 आईपीएस, 133 आरएएस और 12 आईएएस के तबादले हुए थे. इसके बाद में अब आरएएस के तबादलों की जम्बो लिस्ट जारी हुई है. उसके बाद अब एक बार फिर राज्य सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर बदलाव किए हैं. इससे संकेत मिल रहा है कि आगामी चुनावों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर सरकार सक्रिय है.

IPS अधिकारियों की सूची पर भी मंथन: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की तबादला सूची पर भी पिछले एक माह से लगातार विचार-विमर्श चल रहा है. डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारियों की सूची भी जल्द सामने आने की संभावना है. इससे पुलिस प्रशासन में भी बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं.

आठ विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार भी बदले: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची में आठ विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार में बदले गए हैं, इनमें राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर और कोटा भी शामिल है.

इन प्रमुख पदों पर हुए तबादले

  • दिनेश जांगिड़- संयुक्त सचिव, पशुपालन विभाग जयपुर
  • असलम शेर खान- संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग जयपुर
  • नरेंद्र बंसल- अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम जयपुर ग्रेटर
  • आनंदी लाल वैष्णव- संयुक्त सचिव, गृह विभाग
  • सुरेश कुमार नवल, सचिव, भरतपुर विकास प्राधिकरण
  • पंकज कुमार ओझा- निदेशक, गोपालन जयपुर
  • आशु चौधरी- रजिस्ट्रार, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर
  • अमृत चौधरी- संयुक्त सचिव, जल संसाधन विभाग
  • शैलेंद्र देवड़ा- अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर
  • आशीष कुमार शर्मा- संयुक्त सचिव, कार्मिक विभाग जयपुर
  • राजपाल सिंह- रजिस्ट्रार कोटा विश्वविद्यालय
  • प्रतिभा पारीक- अतिरिक्त आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण
  • कश्मी कौर-रजिस्ट्रार, गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय बांसवाड़ा
  • नीलिमा तक्षक- अतिरिक्त संभागीय आयुक्त भरतपुर
  • अलका मीना- सचिव, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड जयपुर
  • गुंजन सोनी- रजिस्ट्रार, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर
  • ओम प्रकाश मेहरा- आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण
  • अशोक कुमार- उपसचिव, राजस्थान अबासन मंडल जयपुर
  • गोपाल सिंह- सचिव, राजस्थान आवासन मंडल जयपुर
  • राजेश जोशी, उपसचिव प्रशासनिक सुधार विभाग
  • जितेश मालवीय- अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान विभाग
  • ममता यादव- रजिस्ट्रार, बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय जयपुर
  • रेखा सांवरिया- उप सचिव, संस्कृत शिक्षा विभाग जयपुर
  • इंद्रजीत सिंह- उप सचिव, आयुर्वेद विभाग जयपुर
  • सावन कुमार-रजिस्ट्रार राजस्थान पशु चिकित्सा पशु विज्ञान विश्वविद्यालय जोबनेर जयपुर
  • गोमती शर्मा- सचिव, संगीत नाटक अकादमी जोधपुर
  • सुरेंद्र कुमार जाट- उपनिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जयपुर
  • कुंतल बिश्नोई-उपनिदेशक, महिला अधिकारिता विभाग जयपुर
  • मुकेश चौधरी- सचिव,कोटा विकास प्राधिकरण
  • चेतन कुमार त्रिपाठी- ओएसडी, आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय अजमेर
  • पंकज शर्मा- रजिस्ट्रार, राजस्थान पशु चिकित्सालय पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर
  • रेणु मीणा- सहायक आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले विभाग जयपुर
  • संघमित्रा बरधीया- जिला रसद अधिकारी द्वितीय जयपुर
  • अनूप सिंह- प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग जयपुर
  • हिना कल्ला- रजिस्ट्रार, महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय जोधपुर.
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें