Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक रोहित बोहरा का आरोप: भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में नहीं कराएगी निकाय-पंचायत चुनाव

जयपुर: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान का आगाज कर दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर में और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अलवर में हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और जयपुर जिले के प्रभारी रोहित बोहरा तथा शहर अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी ने अभियान की शुरुआत की.

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा राहुल गांधी ने दिया है, उसे हम ब्लॉक स्तर और गांव-गांव तक लेकर जाएंगे. हम चाहते हैं कि शहरों में भी हर वार्ड और बूथ स्तर पर इस अभियान को चलाया जाए. उन्होंने कहा कि इसी को लेकर सोमवार को जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई थी.

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरे एक महीने यह हस्ताक्षर अभियान चलेगा. इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन के भी हस्ताक्षर कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि राजस्थान में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के शुरू होने से पहले तैयारी पूरी की जाएगी. बोहरा ने बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कहा कि जो बैठक में नहीं आएगा, उसे तय करना है कि वह अगली बार चुनाव कैसे लड़ेगा?.

स्थानीय निकाय चुनाव नहीं करा पाएगी यह सरकार: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की ओर से जनवरी 2026 में निकाय-पंचायत चुनाव कराने के बयान पर रोहित बोहरा ने कहा कि सरकार निकाय-पंचायत चुनाव से भागना चाहती है, क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी स्थिति क्या होने वाली है?. उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि बार-बार ये लोग झूठ बोल रहे हैं. पहले दिसंबर में चुनाव कराने की बात कर रहे थे. अब इसे बढ़ाकर जनवरी कर दिया. उन्होंने कहा कि जब तक ओबीसी आयोग की रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक चुनाव कैसे होंगे? यह तो सिर्फ बहानेबाज़ी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर ये चुनाव कराने को लेकर प्रतिबद्ध होते तो पिछले दो साल में भरतपुर जिला प्रमुख का चुनाव क्यों नहीं कराया? उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह सरकार अपने कार्यकाल में निकाय-पंचायत चुनाव नहीं करा पाएगी.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें