Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसबीपी कॉलेज के प्रिंसिपल को कमरे में किया बंद, छात्रों-स्टाफ ने बताई यह वजह

डूंगरपुर: जिले के भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने सोमवार को जिले के सबसे बड़े राजकीय एसबीपी कॉलेज के प्रिंसिपल गणेश निनामा को कमरे में बंद कर दिया. मोर्चा कार्यकर्ता प्रिंसिपल रूम के सामने धरने पर बैठे और नारे लगाए. विद्यार्थी कॉलेज के खराब ग्राउंड समेत कई मांगों को लेकर आक्रोश जता रही थी. प्रिंसिपल ने दरवाजा खुलवाया और तीन दिन में कॉलेज ग्राउंड ठीक कराने का भरोसा दिलाया, तब मामला शांत हुआ.

एसपीबी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार परमार ने बताया कि कॉलेज ग्राउंड पूरी तरह खराब हो चुका. ग्राउंड ऊबड़ खाबड़ है. झाड़ियां उग गई. इस वजह से छात्राएं कॉलेज के आगे के हिस्से में खेल रही थी, लेकिन प्रिंसिपल ने वहां खेलने से रोक दिया. इससे छात्राओं में रोष है. आक्रोशित छात्राओं के साथ ही बीपीएम के पदाधिकारी प्रिंसिपल रूम के सामने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए गेट बंद कर दिया. इसके बाद प्रिंसिपल रूम के सामने नारेबाजी की.

Advertisement Box

तुषार ने बताया कि छात्राएं लंबे समय से ग्राउंड की सफाई के साथ उसे ठीक कराने की मांग की, लेकिन आज तक उसे ठीक नहीं किया. छात्राएं प्रिंसिपल के पास गई तो उन्हें ठीक से जवाब नहीं मिला. इसके अलावा पीने के पानी, खेल कीट और आईडी कार्ड नहीं मिलने की भी समस्या बताई. छात्र प्रिंसिपल को चैंबर के बाहर आकर ही बात करने के लिए अड़ गए. इस पर प्रिंसिपल बाहर आए और समझाइश की.

प्रिंसिपल से बातचीत के दौरान माहौल गरमा गया और ग्राउंड ठीक करवाने का आश्वासन मिलने पर उठने की बात पर अड़ गई. प्रिंसिपल ने अपने चैंबर से कलेक्टर को फोन किया. कलेक्टर से बात के बाद प्रिंसिपल गणेश निनामा ने छात्रों से कहा कि अगले 3 दिन में नगर परिषद ग्राउंड की सफाई और ठीक करा देंगे. परिषद की ओर से काम नहीं करने से कॉलेज अपने स्तर पर यह कार्य कराएगा. पानी का इंतजाम, आईडी कार्ड और खेल कीट को लेकर भी तुरंत व्यवस्था का भरोसा दिलाया. इसके बाद छात्राओं ने धरना समाप्त किया.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें