Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भंवर जितेन्द्र सिंह का बड़ा बयान: सरिस्का मामले पर प्रदेश और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अलवर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ​​भंवर जितेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरिस्का के सीटीएच के मुद्दे पर केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगी है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार को भू-माफिया ने खरीद रखा है. यह बात प्रदेश की जनता जानती है.

वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि अलवर संसदीय क्षेत्र के भिवाड़ी में भी वोटों की चोरी हुई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सोमवार को एक निजी होटल में कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे.

Advertisement Box

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से सरिस्का के सीटीएच का मामला जिस तरह जल्दबाजी में सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया, उससे भ्रष्टाचार की बू आती है. उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं देखा गया होगा कि मात्र तीन दिन में सरिस्का के सीटीएच का प्रस्ताव अलवर से तैयार होकर नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड तक क्लियर कर सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दिया गया हो.

उन्होंने भाजपा की केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी तेज तो बुलट ट्रेन भी नहीं चलती, जो कि अभी शुरू नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि सरिस्का के सीटीएच मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को लताड़ लगाई है. सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई में सरिस्का के सीटीएच मामले की स्थिति साफ हो सकेगी.

झालावाड़ में मुआवजा मामले में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा : पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि झालावाड़ में पिछले दिनों बारिश के चलते स्कूल भवन के गिरने से बच्चों की मौत मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेर रखा है. उन्होंने कहा कि ऐसे दर्दनाक मामले में भी प्रदेश की भाजपा सरकार संवेदनशील नहीं है. प्रदेश की जनता इनको देख रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.

भिवाड़ी में भी हुए वोट चोरी : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सिंह ने कहा कि पार्टी के आहृवान पर अलवर जिले में भी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई है. अभी यह जिला मुख्यालय पर शुरू किया गया है. कुछ समय बाद इस अभियान को ब्लॉक व मंडल तथा नगर पालिका स्तर पर शुरू कर लोगों से अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कराए जाएंगे.

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है. इसलिए वे चुनाव आयोग को चोर आयोग कहते हैं. सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान अलवर संसदीय क्षेत्र के भिवाड़ी में भी वोटों की चोरी हुई है. वहां एक निजी सोसायटी जो कि अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई है, वहां न तो बिजली कनेक्शन है और ना ही फ्लोरिंग पूरी हुई है. वहां लोकसभा चुनाव में 90 प्रतिशत और इससे ज्यादा वोटिंग हुई है. उन्होंने कहा कि यह सब वोट चोरी का फर्जीवाड़ा है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें