Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर कार हादसे में 4 लोगों की मृत्यु के बाद फिर टूटा दुखों का पहाड़, बह गए अंतिम संस्कार में आए 7 लोग, 2 की दर्दनाक मौत

भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां गांव में एक के बाद एक दो बड़ी दुखांतिकाओं ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। जयपुर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार जनों की मौत के बाद सोमवार सुबह उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए ग्रामीणों के साथ एक और हादसा हो गया।

अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गए थे ग्रामीण

Advertisement Box

सोमवार तड़के फूलियाकलां गांव में अशोक वैष्णव, उनकी पत्नी सीमा, बेटा रोहित और पोते गजराज के शव पहुंचे। सभी की मौत जयपुर के रिंग रोड स्थित अंडरपास में कार डूबने से हुई थी। हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौटते समय हुए इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया था।

अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीण पास ही बह रही खारी नदी में नहाने पहुंचे। इसी दौरान तेज बहाव में गांव के 7 लोग बह गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग नदी में कूदे और चार को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस वाहन के ड्राइवर को थप्पड़ मारने के आरोप में DSP पर कार्रवाई, APO ने जयपुर भेजा

इस हादसे में बर्दी चंद माली और महेंद्र माली की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक युवक अभी लापता है जिसकी तलाश के लिए SDRF टीम को मौके पर बुलाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बाजार रहे बंद

इन दो बड़ी घटनाओं से गांव में मातम पसरा हुआ है। सोमवार को गांव के अधिकांश बाजार बंद रहे और लोग गमगीन माहौल में परिजनों को सांत्वना देते नजर आए।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें