Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा में छात्रा ने रिटायर्ड महिला कर्मी पर चाकू से हमला किया, जानें पूरा मामला

 हरियाणा के हिसार से बड़ी खबर सामने आए हैं। दरअसल, जवाहर नगर की गली नंबर छह में रहने वाली महिला पर SSC तैयारी करने वाली छात्रा ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। युवती ने महिला के गर्दन, सिर, हाथ और पेट पर चाकू से कई वार किए। वारदात रविवार दोपहर ढाई बजे की है।

जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा घर से बाहर निकलती और गली में दौड़ती हुई नजर आ रही है। लहूलुहान हालत में उर्मिला घर से बाहर निकली और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी वहीं, वारदात को अंजाम देने के छात्रा दोबारा उसी घर के सामने आई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया।  बता दें महिला की पहचान 68 साल की उर्मिला ठकराल के तौर पर हुई है और वह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से क्लर्क पद से सेवानिवृत्त हुई है।

Advertisement Box

वहीं, आरोपित छात्रा की पहचान डाटा गांव की 21 वर्षीय तमन्ना के रूप में हुई है। घायल उर्मिला के बेटे बंटी का कहना है कि लूटपाट के इरादे से युवती ने मां पर चाकू से हमला किया है। हमला करने वाली युवती का घर पर आना-जाना था। वारदात के बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम पूनम के नेतृत्व में वारदात स्थल पर पहुंचती है। टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा पुलिस ने घर के अंदर और आसपास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें