Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुर्गा पूजा और दिवाली पर विशेष ट्रेन सेवा: कोटा से कोलकाता, पुणे, कानपुर और गांधीधाम की यात्रा होगी आसान, देखें टाइम टेबल

कोटा: रेलवे इस दिवाली और दुर्गा पूजा पर पूजा एक्सप्रेस के नाम से विशेष ट्रेनें चलाएगा. जयपुर के सांगानेर से महाराष्ट्र के पुणे के बीच दो विशेष ट्रेन और गुजरात के गांधीधाम से सियालदह तक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई. ये तीनों ट्रेन कोटा से गुजरेगी. इससे कोटा के लोग पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की यात्रा कर सकेंगे.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गांधीधाम से सियालदह ट्रेन 17 सितंबर से 11 नवंबर तक चलेगी. सांगानेर से पुणे तक दो विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. पुणे-सांगानेर बाय वीकली स्पेशल ट्रेन 25 सितंबर से 7 नवंबर के बीच चलेगी. सांगानेर से पुणे के बीच 26 सितंबर से 29 नवंबर तक वीकली स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी. इससे पहले रेलवे ने निजामुद्दीन से पुणे के बीच वीकली व बाय वीकली और सांगानेर से पुणे के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन पहले ही घोषित कर रखी है, जो अलग तिथियां में चलेगी. हिसार से पुणे विशेष ट्रेन जयपुर और कोटा होकर चलाने की घोषणा पहले ही कर दी गई.

Advertisement Box

गाड़ियां और उनका टाइम टेबल

  • गांधीधाम–सियालदह–गांधीधाम वीकली फेस्टिवल स्पेशल: ट्रेन नंबर 09437 गांधीधाम–सियालदह 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चार फेरे करेगी. हर बुधवार शाम 6:25 बजे गांधीधाम से रवाना होगी और गुरुवार सुबह 9:10 बजे कोटा आएगी. शुक्रवार शाम 4:15 बजे सियालदह पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 09438 सियालदह–गांधीधाम 20 सितंबर से 11 अक्टूबर 2025 के बीच चार फेरे करेगी. यह सियालदह से हर शनिवार सुबह 5:15 बजे रवाना होगी. रविवार सुबह 10:25 बजे कोटा और सोमवार तड़के 2:00 बजे गांधीधाम पहुंचेगी. समाखियाली, ध्रांगध्रा, अहमदाबाद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, इदगाह, टुंडला, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर व बर्द्धमान स्टेशन पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर के 5, थर्ड एसी के 10, सैकंड एसी के 1 मिलाकर 18 कोच हैं.

 

  • पुणे–सांगानेर–पुणे बाय वीकली फेस्टिवल स्पेशल: पुणे से जयपुर के सांगानेर 25 सितंबर से 6 नवंबर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन नंबर 01411 पुणे निजामुद्दीन सांगानेर बाय वीकली स्पेशल हर गुरुवार व रविवार को चलेगी. वापसी में 26 सितंबर से 7 नवंबर के बीच ट्रेन 01412 सांगानेर से पुणे चलेगी. हर शुक्रवार व सोमवार को सांगानेर से सुबह 11:35 बजे रवाना होगी. दोपहर 2:55 बजे कोटा और अगले दिन सुबह 9:30 बजे पुणे पहुंचेगी. ट्रेन दोनों तरफ से 13-13 फेरे करेगी. इसमें स्लीपर के 6, थर्ड एसी के 4, जनरल के 6, एसएलआर के 2 मिलाकर 18 कोच हैं. पुणे ट्रेन की बुकिंग खोल दी गई. सांगानेर से अभी बाकी है. लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा व सवाई माधोपुर स्टेशन पर रुकेगी.

 

  • पुणे-सांगानेर-पुणे वीकली फेस्टिवल स्पेशल: ट्रेन नंबर 01405 पुणे-सांगानेर के बीच 26 सितंबर से 7 नवंबर के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 9:45 बजे पुणे से रवाना होकर देर रात 2:45 बजे कोटा और गुरुवार सुबह 5:40 बजे सांगानेर पहुंचेगी. वापसी में 27 सितंबर से 8 नवंबर के बीच ट्रेन 01406 सांगानेर से पुणे जंक्शन वीकली स्पेशल चलेगी. सांगानेर से हर शनिवार सुबह 11:35 बजे रवाना होगी. दोपहर 2:55 बजे कोटा व अगले दिन सुबह 9:30 बजे पुणे पहुंचेगी. दोनों तरफ 7-7 फेरे करेगी. इसमें स्लीपर के 6, थर्ड एसी के 4, जनरल के 6, एसएलआर के 2 मिलाकर 18 कोच हैं. वर्तमान में सभी में कंफर्म टिकट मिल रहे हैं. पुणे से ट्रेन की बुकिंग खोल दी गई है. सांगानेर से अभी बाकी है. लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा व सवाई माधोपुर स्टेशन पर रुकेगी.
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें