Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस वाहन के ड्राइवर को थप्पड़ मारने के आरोप में DSP पर कार्रवाई, APO ने जयपुर भेजा

बाड़मेर: अपने सरकारी ड्राइवर को थप्पड़ मारने के मामले में चौहटन पुलिस उपाधीक्षक जीवनलाल खत्री को एपीओ कर दिया गया. मामले की विभागीय जांच चल रही है. जीवनलाल पर पुलिस वाहन के ड्राइवर (हेड कांस्टेबल) रामूराम मेघवाल ने थप्पड़ मारने का आरोप है.

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि घटना के बाद मैंने डीएसपी जीवनलाल के रीडर गोपीकिशन से फोन पर बात की. रीडर ने माना कि डीएसपी ने ड्राइवर को थप्पड़ मारा था. इस मामले की जांच एएसपी जसाराम बॉस को सौंपी गई. डीएसपी, ड्राइवर और रीडर ने लिखित में अपनी गलती स्वीकारी है. इस मामले में अब रेंज ऑफिस से एडिशनल एसपी आकर आगे की जांच करेंगे. डीएसपी जीवनलाल खत्री को एपीओ कर दिया है. इससे पहले डीएसपी थप्पड़ मारने की घटना से इनकार करते रहे. चालक को पहले ही पुलिस लाइन में लगा दिया गया था.

Advertisement Box

गौरतलब है कि 11 सितंबर की रात धनाऊ थाना इलाके से जांच के बाद डीएसपी जीवनलाल सरकारी गाड़ी से चौहटन लौट रहे थे. इस दौरान डीएसपी जीवनलाल और पुलिस ड्राइवर रामूराम के बीच किसी बात पर बहस हो गई. आरोप है कि डीएसपी ने ड्राइवर से गाली गलौज की और थप्पड़ मार दिया. इसके बाद मामला चर्चा में आ गया. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें