बीकानेर : स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. विभाग ने साफ कहा है कि बच्चों के परिवहन में उपयोग होने वाली बाल वाहिनियों (स्कूल वैन, बसें) की नियमित निगरानी की जाए और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए. शिक्षा विभाग में प्रदेश की समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को बाल वाहिनी उपयोग को लेकर पत्र लिखा है. दरअसल स्कूल बच्चों की सुरक्षा के मध्य नजर शिक्षा विभाग में इस पत्र में स्कूल आने के लिए बच्चों की बाल वाहिनी को लेकर स्कूल प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक को जिम्मेदारी बरतने के निर्देश दिए हैं.
सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान : शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली समस्त निजी और सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधानों के साथ इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने और बाल वाहिनी से जुड़े सुरक्षा उपाय की रिपोर्ट भिजवाने के लिए निर्देश दिए हैं.
जागरूकता कार्यक्रम : शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए कि समय-समय पर बाल वाहिनी सड़क सुरक्षा को लेकर संगोष्ठी सेमिनार जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाए और इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ ही अभिभावकों और स्कूली शिक्षक और संस्था प्रधान भी अपनी भागीदारी निभाएं.
शिकायतों का निराकरण : बाल वाहिनी को लेकर अभिभावकों की ओर से आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने की साथ ही समय-समय निजी स्कूलों के संस्था प्रधान की ओर से बाल वाहिनी को लेकर जारी दिशा निर्देशों की पालन का शपथ पत्र लिया जाए. दरअसल शिक्षा विभाग का स्कूली बच्चों के स्कूल आने के समय स्कूली वाहन से होने वाले सड़क हादसों की प्रभावी रोकथाम के प्रयासों लेकर पत्र जारी किया गया है.




















