Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर: इस साल 309 निकायों में नहीं होंगे चुनाव! UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अब बताई नई तारीख

जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव का इंतजार बढ़ गया है। 312 की बजाय अब 309 निकायों में चुनाव होंगे, लेकिन यह इस साल नहीं बल्कि जनवरी में होने की संभावना है। इसकी पुष्टि शहरी विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने झुंझुनूं दौरे के दौरान की।

क्यों टल रहे हैं चुनाव:

Advertisement Box

दरअसल, 18 अगस्त को राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार को जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा था कि सरकार जानबूझकर निकाय चुनाव टाल रही है। लेकिन सरकार की ओर से कहा जा रहा था कि चुनाव इसी साल होंगे। अब मंत्री खर्रा के बयान से साफ हो गया है कि इस साल मतदान संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने नवंबर तक मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम घोषित किया है। वहीं, ओबीसी आयोग को तीन महीने में डाटा एकत्र कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जब तक यह रिपोर्ट नहीं आती, तब तक वार्ड और निकाय प्रमुखों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती।

दिसंबर तक पूरी होगी तैयारी:

मंत्री ने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद दिसंबर के पहले पखवाड़े तक आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके तुरंत बाद 10 से 15 दिसंबर तक राज्य निर्वाचन आयोग को औपचारिक रूप से चुनाव कराने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। योजना यह है कि जनवरी में वन स्टेट, वन इलेक्शन के तहत सभी निकायों का चुनाव एक साथ कराया जाए।

धौलपुर में बड़ी कार्रवाई: वाहनों से 205 जिंदा पशु बरामद, 8 लोग गिरफ्तार

312 नहीं, 309 निकायों पर चुनाव:

खर्रा ने स्पष्ट किया कि अब 309 निकायों पर चुनाव होंगे। जयपुर, जोधपुर और कोटा में पिछली सरकार ने दो-दो नगर निगम बनाए थे, जिनमें से एक-एक निगम भंग कर दिए गए हैं। इस वजह से अगली बार चुनाव 309 निकायों में होंगे।

सीधे चुनाव पर भी विचार:

मंत्री ने यह भी कहा कि इस बार निकाय प्रमुखों का चुनाव सीधे जनता से कराया जाए या फिर पार्षदों के माध्यम से, इस पर रायशुमारी चल रही है। अंतिम निर्णय इसी प्रक्रिया के बाद लिया जाएगा।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें