Skip to content
Logo
Logo
  • होम होम
  • विडिओ न्यूज विडिओ न्यूज
  • वेब स्टोरी वेब स्टोरी
  • ई-पेपर ई-पेपर
  • लॉगिन लॉगिन
Responsive Menu
  • टॉप न्यूज़ टॉप न्यूज़
  • राज्य-शहर राज्य-शहर
  • बिजनेस अंतर्राष्ट्रीय
  • IPL 2025 स्पोर्ट्स खेल
  • संपादकीय संपादकीय
  • राजनीति राजनीति
  • अपराध अपराध
  • मनोरंजन मनोरंजन
  • जॉब - शिक्षा जॉब - शिक्षा
  • बिजनेस बिजनेस
  • स्वास्थ्य स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल लाइफस्टाइल

Download App from

Download App

Follow us on

Facebook Twitter Youtube Instagram

Donate Us

सोशल मीडिया के चक्रव्यूह में फंसी बेटियां, घर और बच्चों को छोड़कर भागने की घटनाएं बढ़ीं

  • September 14, 2025
  • 11:07 am

कैथल  : जिले में नाबालिग लड़कियों और विवाहित महिलाओं के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि हर रोज या तो एक किशोरी का अपहरण हो रहा है या फिर कोई महिला घर से लापता हो रही है। पुलिस रिकॉर्ड खुद इस भयावह तस्वीर की गवाही दे रहे हैं। इस साल अब तक 92 अपहरण के केस दर्ज हुए हैं, जबकि 273 मिसिंग रिपोर्ट थानों में दर्ज करवाई गई हैं। यानी कुल मिलाकर 365 मामले सामने आए, जिनमें से पुलिस ने 262 युवतियों व महिलाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया है। ज्यादातर अपहरण मामलों में परिजनों ने किसी न किसी युवक पर आरोप लगाया है कि वह शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को भगा ले गया। खासकर 16 से 22 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियां इस तरह के मामलों में सबसे ज्यादा सामने आती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि कई विवाहित महिलाएं भी अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर किसी अन्य युवक के साथ चली जाती हैं।

4 ताजा मामले

Advertisement Box

1. चीका थाना क्षेत्र: एक गांव निवासी की शिकायत अनुसार 2 सितम्बर को उसकी पुत्री को गर्ल्स कॉलेज चीका से एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया।

2. कलायत क्षेत्र: एक व्यक्ति ने बताया कि 6 सितम्बर को उसकी 19 वर्षीय भतीजी शाह अस्पताल कैथल के आगे से बिना बताए कहीं चली गई।

3. पूंडरी क्षेत्र: 11 सितम्बर को एक व्यक्ति की 25 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए गायब हो गई।

4. गुहला थाना क्षेत्र: 29 अगस्त को एक युवक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

75 बेटियों व महिलाओं का कोई सुराग नहीं

पुलिस आंकड़े बताते हैं कि इस साल 1 जनवरी से लेकर अब तक अपहरण के 92 मामलों में 42 नाबालिग और 50 महिलाएं शामिल रहीं। इनमें से पुलिस ने 25 ना बालिग और 43 महिलाएं बरामद कर परिजनों को सौंप दीं। मिसिंग रिपोर्ट के 273 मामलों में 50 नाबालिग और 223 महिलाएं लापता हुईं। इनमें से 38 नाबालिग और 156 महिलाएं वापस लौट आईं। कुल मिलाकर 365 में से 262 केस पुलिस ने सुलझा लिए। हालांकि अभी भी 75 बेटियों व महिलाओं का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ऐसे झांसे में आ रही युवतियां 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन मामलों में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। आरोपी युवक फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर दोस्ती कर किशोरियों व युवतियों को अपने झांसे में लेते हैं। लगातार चैटिंग और कॉलिंग के जरिए उनका भरोसा जीतते हैं। फिर उन्हें शादी या बेहतर जिंदगी के सपने दिखाकर घर से भागने को तैयार कर लेते हैं। कुछ मामलों में युवतियां खुद भी सोशल मीडिया पर बने रिश्तों में इतनी उलझ जाती हैं कि घर छोड़ना ही सही विकल्प मान लेती हैं।

राजस्थान, यू.पी., पंजाब व दिल्ली तक तलाश 

इन मामलों की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि लड़कियों और महिलाओं को बरामद करने के लिए पुलिस को कई राज्यों तक तलाश करनी पड़ती है। कई बार तो पुलिस टीमों को राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक छानबीन करनी पड़ी। अधिवक्ता अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कई केसों में लड़कियां कोर्ट में जाकर बयान बदल देती हैं। इससे केस और भी उलझ जाते हैं तथा दोषियों पर कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है।

अभिभावकों की लापरवाही भी वजह : सुनीता शर्मा

महिला एवं बाल विकास विभाग की घरेलू एवं निषेध अधिकारी सुनीता शर्मा का कहना है कि इन घटनाओं के पीछे परिवार की भूमिका भी अहम है। माता-पिता बच्चों को समय नहीं दे पाते, जिससे वे सोशल मीडिया या बाहर के लोगों पर भरोसा करने लगते हैं। अगर घर में दोस्ताना माहौल होगा तो बेटियां किसी अजनबी की बजाय अपने परिवार पर भरोसा करेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों से केवल पढ़ाई और अंक की बात न करें, बल्कि उनके दोस्तों, शौक व सपनों पर भी बातचीत करें। मोबाइल पर पूरी तरह रोक लगाने की बजाय समझाने का तरीका अपनाएं।

सोशल मीडिया का सही उपयोग बेहद जरूरी है: एस.पी

कैथल एस.पी. आस्था मोदी ने कहा कि नाबालिग के लापता होने पर तुरंत किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाती है। ऐसे मामलों में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर काम करती है। जिले में लापता मामलों की ट्रेसिंग दर काफी बेहतर है। लोगों से अपील है कि वे अपने बच्चों से खुलकर बातचीत करें और उन्हें अच्छे-बुरे की पहचान करवाएं। सोशल मीडिया का सही उपयोग सिखाना बेहद जरूरी है।

Best Service Providers Near You

Service Providers

Loading…

Advertisement ImageAdvertisement ImageAdvertisement ImageAdvertisement Image
‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड किया:साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई
आज फोकस में

‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड किया:साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

  • सोना / चांदी की कीमत
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Results:

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें

Bhilwara : बड़लियास को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Bhilwara : पाश्चात्य संस्कृति छोड़कर जन्मदिन मंदिर या गौशाला में जाकर सेवा-कार्य के साथ मनावे

Bhilwara : पाश्चात्य संस्कृति छोड़कर जन्मदिन मंदिर या गौशाला में जाकर सेवा-कार्य के साथ मनावे

Bhilwara : ईएसआईसी अधिकारियों से मिलकर इंटक प्रतिनिधिमंडल ने उठाई श्रमिकों की समस्याएं

Bhilwara : ईएसआईसी अधिकारियों से मिलकर इंटक प्रतिनिधिमंडल ने उठाई श्रमिकों की समस्याएं

Bhilwara : बड़लियास क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना, शीघ्र समाधान की मांग

Bhilwara : बड़लियास क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना, शीघ्र समाधान की मांग

Bhilwara : पद्मिनी क्लब की नई पहल, बीज यात्रा से हरियाली तक शुरू किया अनूठा अभियान

Bhilwara : पद्मिनी क्लब की नई पहल, बीज यात्रा से हरियाली तक शुरू किया अनूठा अभियान

Bhilwara : वंचित बच्चों के लिए आगे आया नगर माहेश्वरी महिला संस्थान, स्वास्थ्य से शिक्षा तक मिला सहयोग

Bhilwara : गोगामेड़ी जन्मोत्सव पर करणी सेना ने भरी नई हुंकार, संगठन को मिली नई मजबूती

Bhilwara : गोगामेड़ी जन्मोत्सव पर करणी सेना ने भरी नई हुंकार, संगठन को मिली नई मजबूती

Bhilwara : नौगावां ट्रस्ट की बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय

Bhilwara : नौगावां ट्रस्ट की बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय

  • बड़ी खबर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विडिओ
  • ई-पेपर
  • बड़ी खबर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विडिओ
  • ई-पेपर
  • Home
  • About us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms Conditions
  • DMCA
  • Home
  • About us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms Conditions
  • DMCA
  • info@khabarhikhabar.com
  • +91 95875 70001
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Copyright © 2025  | Design By Mytesta.com +91 8809666000

swatantravani
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • बड़ी खबर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विडिओ
  • ई-पेपर
  • बड़ी खबर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विडिओ
  • ई-पेपर