Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“हिट युवा फिट युवा– संडे ऑन साइकिल” अभियान से गूँजा श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् निर्देशित तेयुप श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में रविवार को “Hit Yuva Fit Yuva – Sunday on Cycle” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

साइक्लोथॉन का मुख्य संदेश रहा – “नशा मुक्त हो देश”।

Advertisement Box

कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री संगीतश्रीजी के मंगल पाठ से हुआ एवं रैली मुख्य बाजार से होते हुएगौरव पथ रोड- तोलियासर भेरुजी मंदिर-चंदा पीसीओ- पद्मावती क्रिएशन होते हुए मालू भवन पहुंची।

संयोजक रौनक पारख ने बताया इस मौके पर 17सितंबर को आयोजित MBDD 2025 कैंपेनिंग के तहत युवाओं ने एक साथ मिलकर समाज में फिटनेस, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का संदेश दिया। साइकिल पर निकले युवाओं का उत्साह और ऊर्जा आकर्षण का केंद्र रही।

सह संयोजक गौरव बोथरा ने बताया इस आयोजन में यह संदेश प्रमुख रहा कि – “स्वस्थ जीवन शैली ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है”। युवाओं ने आह्वान किया कि नई पीढ़ी नशा छोड़कर खेलकूद और व्यायाम को अपनाए, ताकि देश सशक्त और समृद्ध बन सके।

मालू भवन में डॉ साध्वी परमप्रभाजी ने प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करवाया एवं साध्वी संगीतश्रीजी ने सभी प्रतिभागी को मंगल प्रेरणा दी। कार्यकम का समापन मंगल पाठ से हुआ।अध्यक्ष विक्रम जी मालू ने इस सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्कूल में छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार, 5वीं की छात्रा को होमवर्क न करने पर पोंछा लगवाया

कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता सुनील जी तावणीया, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण जी स्वामी,MBDD संयोजक ईश्वर चौरड़िया,सभा मंत्री प्रदीप जी पुगलिया, तेरापंथ युवक परिषद्,किशोर मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति,आदि समाज के लोगों की गरिमामय सक्रियता रही।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें