Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CBI ने लाइब्रेरी संचालक से 20 मिनट तक की पूछताछ, केस की हर कड़ी जोड़ने में जुटी टीम

भिवानी : मनीषा की मौत के मामले में शनिवार को शाम साढ़े छह बजे सीबीआई की टीम ने ढिगावामंडी स्थित एक लाइब्रेरी संचालक से 20 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद टीम वहां से रवाना हो गई। इससे पहले भी सीबीआई ने ही दो अन्य लाइब्रेरी संचालकों और छात्राओं से पूछताछ कर चुकी है।

दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट किए जाने के बाद अब सीबीआई अधिकारी एक-एक कड़ी जोड़ने में जुट गए। शनिवार को इलाके में सीबीआई की सक्रियता बेहद कम दिखी। अधिकारी भिवानी के रेस्ट हाउस में सीन रीक्रिएट के बाद आकलन और मंथन करते रहे।

Advertisement Box

सीबीआई मनीषा की मौत के मामले से जुड़े सभी गवाहों से कई बार पूछताछ कर चुकी है और तीन बार घटनास्थल पर जाकर भी आकलन किया गया है। शुक्रवार को करीब ढाई घंटे तक लोकल पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम के साथ सेंट्रल एफएसएल टीम भी मौजूद रही।

संयुक्त टीम ने मनीषा के शव मिलने की जगह पर नाट्य रूपांतर कर हर पहलू को बारीकी से खंगाला। घटना स्थल की एक-एक जगह को मार्किंग कर चिह्नित किया गया है। 11 अगस्त से लापता मनीषा का शव 13 अगस्त को मिला था। मामले की जांच में सीबीआई टीम तीन सितंबर से जुटी है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें