Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

JTA रिजल्ट में बोर्ड ने नवाचार किया, मेरिट लिस्ट में रोल नंबर के साथ कैंडिडेट की पूरी जानकारी होगी

जयपुर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती के रिजल्ट में नवाचार किया गया है. पहली बार मेरिट लिस्ट में सभी कैंडिडेट्स की डेट ऑफ बर्थ के अलावा सभी डिटेल्स अपलोड की गई है. रिजल्ट में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ-साथ, नाम, माता-पिता का नाम, सब कैटेगरी मार्क्स और मेरिट सब कुछ रिजल्ट में शामिल किया गया है.

इस संबंध में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि रिजल्ट की पारदर्शिता के उद्देश्य से पहले अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ मेरिट लिस्ट जारी करने का प्रयोग किया गया है. अब मेरिट लिस्ट में ही नवाचार करते हुए कैंडिडेट की डेट ऑफ बर्थ के अलावा पूरी डिटेल्स के साथ रिजल्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही रिजल्ट में डिलीट किए गए प्रश्नों का विवरण भी शामिल किया गया है.

Advertisement Box

बता दें कि 18 मई को हुई कनिष्ठ तकनीकी सहायक संविदा परीक्षा में ओएमआर शीट्स पर कैंडिडेट्स और विक्षकों के सिग्नेचर नहीं लेने पर सवाल उठे थे, जिसके जवाब में मेजर जनरल आलोक राज ने ये स्पष्ट किया था कि सभी ओएमआर शीट्स पर कैंडिडेट्स और विक्षकों के सिग्नेचर प्रिंट ही नहीं हुए. ये परीक्षा 200 प्रश्नों वाली थी और ओएमआर शीट्स पर स्पेस प्रॉब्लम के चलते एक प्रिंटर जिसने एक सेट (WA 23 सेट) को प्रिंट किया, मगर प्रिंट करते समय बाय मिस्टेक ओएमआर शीट्स पर सिग्नेचर ब्लॉक्स प्रिंट नहीं किया. वहीं, ट्रेजरी में रखे दूसरे रिजर्व सेट पर ये प्रिंटेड थे.

उन्होंने ये भी स्पष्ट किया था कि परीक्षा के बाद ओएमआर शीट्स को परीक्षा कक्षों में विक्षकों की ओर से अभ्यर्थियों के सामने सील किया जाता है. फिर केंद्र अधीक्षकों के रूम में केंद्र अधीक्षकों की ओर से आब्जर्वर और डिप्टी CS के सामने काउंट करके सील पैक किया जाता है. इस सम्पूर्ण प्रकिया की वीडियोग्राफी की जाती है. यही नहीं बोर्ड में जमा करने से लेकर बाद की सभी कार्रवाई सीसीटीवी में कैद होती है. यहां तक की स्ट्रांग रूम में भी सीसीटीवी कवरेज होता है. ऐसे में परीक्षा में पूरी पारदर्शिता रखी गई.

ग्रामीण विकास विभाग में महात्मा गांधी नरेगा के लिए कनिष्ठ तकनीकी सहायकों की कांट्रेक्चुअल हायरिंग की जा रही है. इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 18 मई को 179 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में 19 हजार 543 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 12 हजार 267 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 7276 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में रुचि नहीं दिखाई. वहीं, अब बोर्ड ने इस संविदा आधारित भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. परीक्षा में अभ्यर्थियों के वरीयता क्रम में पहली बार रोल नंबर के साथ-साथ कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जेंडर, कैटेगरी, सब कैटेगरी सभी को शामिल किया गया है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें