Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घर के पास तलाई में डूबे तीन मासूम, दो की मौत, एक बच्चा बचा

दौसा : जिले के झांपदा थाना इलाके में शनिवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि निर्झरना गांव की मंडावतो की ढाणी में तीन बच्चे घर के पास बनी तलाई में नहाने गए थे. अचानक गहरे पानी में चले जाने से तीनों बच्चे डूबने लगे. ग्रामीणों को जैसे ही बच्चों के डूबने की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने एक बच्चे को बाहर निकाल लिया, लेकिन दो मासूमों को बचाया नहीं जा सका.

मामले की सूचना पर झांपदा थाना प्रभारी सुनील टांक पुलिस जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बच्चों को तलाई से बाहर निकाला. हादसे के करीब आधे घंटे बाद मासूमों को बाहर निकाला गया और तुरंत लालसोट अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान फौजी (9 वर्ष) और सुनील (7 वर्ष) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के पास बनी इस तलाई को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसा दर्दनाक हादसा दोबारा न हो.

Advertisement Box

बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है. फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी ली है. साथ ही परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.

गहरे पानी में जाने से डूबे : बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे नहाने के लिए घर के पास ही बनी तलाई में उतरे थे. शुरुआती पानी कम होने के कारण बच्चे खेलते-खेलते आगे बढ़ गए, लेकिन गहरे हिस्से में पहुंचते ही डूबने लगे. ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत दौड़ लगाई और एक बच्चे की जान बचा ली, लेकिन बाकी दोनों मासूमों को समय रहते बचाया नहीं जा सका. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें