Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संगरिया में मुनीम की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे की कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने गोली मारकर एक मुनीम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सूचना पर संगरिया थाना पुलिस के एसआई प्रमोद मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में संगरिया सीओ करण सिंह बराड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Advertisement Box

पिछले 10 साल से कर रहा था मुनीम का काम

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विकास कुमार जैन के रूप में हुई है। वह पिछले एक दशक से बालाजी इंटरप्राइजेज पर मुनीम का काम कर रहा था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को संगरिया के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

इस बार छह दिन तक मनाया जाएगा दीपोत्सव, जानें अमावस्या और पूजन का शुभ मुहूर्त

पुलिस खंगाल रही हत्यारों के आने-जाने के रास्ते

पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान करने में जुटी है। कस्बे के संभावित रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के आने-जाने का सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

कस्बे में दहशत और व्यापारियों में रोष

दिनदहाड़े हुई हत्या से कस्बे में दहशत का माहौल है। व्यापारियों में रोष व्याप्त है और सभी ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस रंजिश और लेन-देन के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें