Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एमपीएस पब्लिक स्कूल छापरी में बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा में गुर

आत्मरक्षा प्रशिक्षण बनाता है बालिकाओं को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से मजबूत: प्रीति लोहिया

प्रदेश व जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारम्भ, 55 बालिकाओं को दिया आत्म रक्षा प्रशिक्षण

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन, जिला माहेश्वरी महिला संगठन भीलवाड़ा द्वारा एमपीएस पब्लिक स्कूल छापरी मे सात दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया। जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाता है।

इस शिविर का उदेश्य लड़कियों को आज के परिवेश में गलत आचरण वाले व्यक्तियों से कैसे अपने आप को बचाए। यह प्रशिक्षण न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता को भी प्रोत्साहित करता है। प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा एवं प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा द्वारा किया गया।

उदयपुर में अलका लांबा का आरोप- डबल इंजन सरकार में बेटियों को न्याय से किया जा रहा वंचित

शिविर मे प्रशिक्षिका धर्म जागरण चितौड़ प्रांत संयोजिका विनीता तापड़िया द्वारा 55 बालिकाओं को आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रेखा लोहिया ने बताया कि उनके बालिकाएं गांवों से भी आती हैं उसको देखते हुए आत्म रक्षा कार्यशाला से उनको बहुत लाभ मिलेगा आगे भी ऐसी कार्य शाला का आयोजन करवाते रहेंगे।

इस अवसर पर अंजना तोषनीवाल, राजकुमारी शर्मा, श्वेता गगरानी एवं रेखा पाराशर सहित कई अध्यापिकाएं उपस्थित रही। अंत मे जिला सचिव भारती बाहेती ने शिविर की सफलता के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें