Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

27 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, बेटे ने 12 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

चूरू: रतनगढ़ में एक व्यक्ति का शव कब्र से 27 दिन बाद वापस निकाला गया है. अब बॉडी का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड करेगा. इसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. दरअसल, मृतक के बेटे ने 12 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था. इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की.

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि गत 17 अगस्त को दफनाए गए 50 वर्षीय महबूब खान के शव को शुक्रवार को पुलिस ने 27 दिन बाद कब्र से बाहर निकलवाया. यह कार्रवाई मृतक के बेटे इमरान द्वारा कोर्ट में दायर इस्तगासे के बाद हुई है. थानाधिकारी ने बताया कि मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया, जिसकी मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया. महबूब खान के शव को अब रतनगढ़ के जिला अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा.

Advertisement Box

यह था मामला: ​यह मामला तब सामने आया, जब मृतक के बेटे इमरान ने 12 लोगों के खिलाफ पिता की हत्या का रतनगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गत 17 अगस्त को इमरान के ननिहाल पक्ष के लोग उनके घर आए और बुरी आत्मा का साया हटाने के बहाने तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दीं. दावा है कि उन्होंने पहले इमरान पर तांत्रिक क्रियाएं की, फिर उनके पिता महबूब खान को फोन करके बुलाया. बेटे का ​आरोप है कि महबूब खान को जबरन मिर्च का पानी पिलाया गया, आंखों में मिर्च डाली गई और कानों में तेल से भरी रुई डाली गई. विरोध करने पर उन्हें एक पानी से भरे टब में मुंह ढककर डुबो दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. बेटे ने जब विरोध किया, तो उसे धमकाया गया.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें