Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘जग्गा जासूस’ विवाद पर मंत्री गोदारा का पलटवार, बोले- कांग्रेस सरकार में सीएम ने ही कराई थी फोन रिकॉर्डिंग

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरे लगाए जाने को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. कांग्रेस के विधायकों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने पर इसे ‘जग्गा जासूस’ बताया. इतना ही नहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए राज्यपाल से भी मुलाकात की. कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पलटवार किया.

गोदारा ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली सरकार में तो सीएम द्वारा फोन की रिकॉर्डिंग कराई गई. कांग्रेस, जिसने अपने विधायकों की फोन टैपिंग करी वो आज निजता की बात कर रहे हैं. उन्हें इसका अधिकार नहीं है. प्रदेश में भजनलाल सरकार निष्पक्षता के साथ प्रदेशवासियों की सेवा कर रही है.

Advertisement Box

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं था : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा विकसित राजस्थान के लिए बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं. पिछले 21 महीनों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के कार्यों से विकसित राजस्थान के विजन को मजबूती मिली है.

सरकार के शानदार काम को देखकर विपक्ष निरूत्तर हो चुका है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के पास बोलने को कुछ नहीं था, इसलिए सत्र नहीं चलने दिया. प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा खुद ही सदन में नहीं आते हैं. जनता की झूठी हितों की बात करने वाली कांग्रेस सिर्फ गुमराह करने का काम कर रही है. उनके पास एक भी मुद्दा ऐसा नहीं है जो वह सरकार के खिलाफ खड़ा कर सके. सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल में भी प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए काम किया है.

निजता का हनन तो कांग्रेस सरकार में होता है : गोदारा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोलते हैं कि निजता का हनन हो रहा है, जबकि निजता का हनन तो कांग्रेस सरकार में होता है. उन्होंने कहा कि जब जूली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, उस वक्त सरकार पर आरोप लगे कि खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा फोन की रिकॉर्डिंग कराई गई. सबको पता है कि तब के एसीएस होम ने मना किया तो उनको हटाकर दूसरे व्यक्ति को एसीएस होम की जिम्मेदारी दी गई, तथा इनाम के तौर पर उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया. पिछली सरकार के समय विधानसभा में यूट्यूब प्रसारण शुरू हुआ तो हमने भी तारीफ की.

इस बार विधानसभा में कैमरे लगे हैं तो सबके लिए लगे हैं. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि भजनलाल की सरकार में सब पारदर्शिता से होता है. जनता समझ चुकी है कि विपक्ष ने सदन नहीं चलने दिया और अपनी राजनीति चमकाने के लिए बेवजह का मुद्दा बनाया. अगली बार जब विधानसभा सत्र चले तो विपक्ष के सदस्य विषय लेकर आएं और विकसित राजस्थान में हमारा सहयोगी बनें.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें