Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पटियाला में हादसा, 52 सीटर बस में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 130 सवारियां, मची चीख-पुकार, कई घायल

पंजाब के पटियाला में वीरवार को पीआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। 52 सीटर बस में ठूंस-ठूंस कर 132 यात्रियों को चढ़ाया गया था।  बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़ों से जा टकराई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। 

पंजाब के पटियाला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पटियाला के नाभा में पीआरटीसी की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। जिस समय हादसा हुआ बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। हादसे के बाद घटना स्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।

Advertisement Box

यूआईटी में अधिकारियों के कान खोलने के लिए किया डमरू-मंजीरे बजाकर विरोध प्रदर्शन

हैरानी की बात है कि 52 सीटर बस में 130 यात्री सफर कर रहे थे। यात्रियों से खचाखच भरी बस में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पेड़ से टकराने के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

पेड़ की एक बड़ी टहनी बस के अंदर तक घुस गई। जिससे बस में सवार कई लोग जख्मी हुए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें