Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अपहरण मामले में बाल अपचारी सहित 2 दोषियों को सजा

अलवर : विशिष्ट न्यायालय पॉक्सो संख्या 1 ने नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में अहम फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई. साथ ही आरोपियों को 47 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया. दो आरोपियों में एक बाल अपचारी है, जिसे 21 साल की उम्र तक बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया है. वहीं, दूसरे आरोपी ने इस घटना में बाल अपचारी का साथ दिया था.

विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि ने यह प्रकरण दिसंबर 2023 का है. पीड़िता के मौसा ने जिले के थाने में प्रकरण दर्ज कराया कि पीड़िता उनके पास रहकर स्कूल में पढ़ाई करती थी. रोजाना स्कूल से आते-जाते समय आरोपी पीड़िता का पीछा करते थे. 19 दिसंबर को घटना के दौरान दोनों आरोपियों के साथ कुछ अन्य लोग घर में आए और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर पीड़िता को जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए. पीड़िता को बांदीकुई ले जाकर बाल अपचारी ने एक कमरे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इसमें एक और आरोपी ने भी साथ दिया था.

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर लौटने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई बर्बरता के बारे में परिजनों को बताया. इसके बाद पीड़िता के मौसा ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाल अपचारी व साथी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया. विशिष्ट लोक अभियोजक शर्मा ने बताया कि प्रकरण में सुनवाई के दौरान 30 गवाह व 46 दस्तावेजों को परीक्षित कराया गया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश जगेंद्र अग्रवाल ने दोनों आरोपियों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा व 47 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया. विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायाधीश जगेंद्र अग्रवाल ने बाल अपचारी को संप्रेषण गृह भेजने के निर्देश दिए, जबकि सहयोगी को जेल भेजा गया.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें